भोपाल में पहली बार पानी पर लहराया तिरंगा, CM मोहन यादव ने निकाली नौका यात्रा

स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल के बड़े तालाब में देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। बोट क्लब से निकली नौका तिरंगा यात्रा में सैकड़ों नावें तिरंगे के साथ शामिल हुईं। इस दौरान तालाब के बीच नावों की खास बनावट से ‘फ्लोटिंग तिरंगा’ तैयार किया गया, जिसे इस तरह का देश में पहला आयोजन बताया गया।

Palak Gupta

13 अगस्त 2026

1 min read
भोपाल में पहली बार पानी पर लहराया तिरंगा, CM मोहन यादव ने निकाली नौका यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की इस अवसर पर भारत के कई शहरों में हवा में तिरंगे पहले से लहराने के लिए सज्ज कर दिए गए है। कहीं पर पुष्प वर्षा तो कहीं सैन्य प्रदर्शन की तैयारी जारी है। स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल के बड़े तालाब में देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। बोट क्लब से निकली नौका तिरंगा यात्रा में सैकड़ों नावें तिरंगे के साथ शामिल हुईं।

मध्य प्रदेश का भोपाल पूरी तरह राष्ट्रभक्तों के रंग में रंगा नजर आया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल नौका तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जलमार्ग के जरिए प्रदेशवासियों को देश सेवा और राष्ट्र समर्पण का अनूठा संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगे मॉल, होटल और संस्थान; राज्यपाल ने दी मंजूरी

बता दें कि इस ऐतिहासिक मौके पर तालाब के बीच नावों की खास बनावट से भारत का पहला फ्लोटिंग यानी तैरता हुआ तिरंगा बनाया गया जिसे देख सभी लोगों के मन में देश के प्रति सम्मान की भावना कई गुना बढ़ गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग की भी मौजूदगी पाई गई।

इस आयोजन का सबसे खास आकर्षण तालाब के बीच बनाया गया ‘फ्लोटिंग तिरंगा’ रहा। नावों को एक खास तरीके से लगाकर पानी के बीच तिरंगे का आकार तैयार किया गया। आयोजकों के मुताबिक, देश में पहली बार किसी तालाब के बीच इस तरह नावों की मदद से विशाल तिरंगे का स्वरूप बनाया गया। इसका मकसद स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना था।

गर्व से भरे इस मौहाल में चार चांद तब लगे जब नदी के तट पर मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे गीतों की शुरुआत करके कयाकिंग और कैनोइंग के खिलाड़ियों ने कैनो स्लालम शो के माध्यम से पानी की लहरों पर तिरंगे को सलामी दी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने खुद नाव में सवार होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खिलाडियों के अद्भुत प्रदर्शन की सराहना की।

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर ट्रंप के ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, रखी शर्त

इस भव्य आयोजन ने जल, थल और नभ तीनों जगह तिरंगे की शान बिखेरते हुए मध्य प्रदेश में देशभक्ति का एक नया इतिहास दर्ज किया है। बता दें कि खिलाडियों ने स्लालम शो के माध्यम से तिरंगे को सलाम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि  आज बोट क्लब पर अद्भुत आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र फल-फूल रहा है।

यह भी पढ़ें: PUBG के कर्ज में फंसे छात्र ने रची अपने अपहरण की साजिश, AI से बनाई खौफनाक तस्वीर

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही भारत देश की अन्य देशों के सामने एक अलग पहचान बनी है। भारत अपने सामर्थ्य के साथ, अपनी क्षमता के साथ समृद्धि के मार्ग पर चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि हमारे प्रदेश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू होने जा रहा है जिसके साथ मध्य प्रदेश अब बड़े राज्यों में से एक बन गया है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.