चढ़ावा चोरी केस पर अखिलेश यादव ने शेयर किया भगवान श्रीराम का AI वीडियो, पूछा- क्या फिर चले गए वनवास?

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भगवान श्रीराम का AI वीडियो शेयर कर सरकार पर निशाना साधा। उनके 'क्या प्रभु श्रीराम फिर वनवास चले गए?' वाले पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी।

Palak Gupta

4 जुलाई 2026

1 min read
चढ़ावा चोरी केस पर अखिलेश यादव ने शेयर किया भगवान श्रीराम का AI वीडियो, पूछा- क्या फिर चले गए वनवास?

राम मंदिर में हाल ही में हुए घोटाले के ऊपर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामलला की वीडियो को लेकर मचाया बवाल। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ( AI ) जनरेटेड वीडियो दिखा कर लिया लपेटे में भाजपा सरकार को। दरअसल सोशल मीडिया पर श्री राम की AI वाली वीडियो जबरदस्त व्यूजबटोर रही है।

4 मिनट 40 सेकंड की इस वीडियो ने पूरे सोशल मीडिया पर कब्ज़ा कर लिया है उसी वीडियो को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार के सामने कई तरह से सवाल खड़े किये। अखिलेश बोले “क्या प्रभु श्रीराम फिर वनवास चले गए?” यह नाराजगी उन्होंने X पर पोस्ट करके साझा की।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चांदी विवाद के बीच नया दावा, 200 किलो चांदी की काकभुशुंडी सुरक्षित होने की जानकारी

क्या है आखिर वीडियो की कहानी ?

सोशल मीडिया पर चर्चित वीडियो में AI के माध्यम से श्री राम को वनवास जाते हुए दिखाया जाता है। यह वीडियो दरअसल अयोध्या के राम मंदिर में हो रहे घटनाक्रम जैसे चोरी और घोटाले का भी स्पष्टीकरण करती है। वीडियो की शुरुआत होती है चोरी के कार्य से और वीडियो में बताया जा रहा है कि पूरा अयोध्या शहर इस चोरी के मामले से खुश नहीं है। वीडियो को गाने के माध्यम से श्री राम को उनकी नगरी में वापस लौटने का आग्रह किया जा रहा है।

इसकी शुरुआत सूनी और शांत अयोध्या नगरी से होती है। इसके बाद मंदिर के अंदर भगवान श्रीराम की AI से बनाई गई आकृति दिखाई देती है। पूरे वीडियो में माहौल गंभीर रखा गया है, जिससे यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि मंदिर में हुई घटना से अयोध्या का वातावरण बदल गया है। वीडियो के अगले हिस्से में मंदिर का वह हिस्सा दिखता है जहां चोरी हुई। गाना आगे बढ़ने पर अयोध्या के लोग और साधु-संत हाथ जोड़े खड़े दिखाई देते हैं, और प्रभु राम नगरी की सीमा की तरफ बढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें: 6 साल पुरानी भविष्यवाणी फिर चर्चा में, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर सवाल तेज

क्या है राम मंदिर चोरी मामला ?

पिछले कुछ दिनों में अयोध्या के राम मंदिर में हो रहे घटनाक्रमों ने पूरी सोशल मीडिया पर आक्रोश की बारिश कर दी है। पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होती है जिसमे बताया जाता है की मंदिर में अर्पित की गयी चांदी के काकभुशुंडी गायब है फिर अब नए घोटाले का केस सामने आता है जहाँ एक गैंग लोगों को VIP दर्शन करने हेतु लाखों रुपये अपने अंदर कर लेती है।

पुलिस अधिकारियों की जाँच के बाद काकभुशुंडी मूर्ति का तो यह नतीजा निकला कि मंदिर के कारसेवकों ने ही स्पष्टीकरण देते हुए कहा की काकभुशुंडी को सुरक्षित जगह पर रखा गया है व उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आंख बंद कर के विश्वास न करें।

चांदी के काकभुशुंडी गायब होने का मामला अभी ही शांत हुआ था और फिर सामने आया एक ऐसा राम मंदिर से जुड़ा घोटाला जिसको सुनकर सब आश्चर्यचकित हो गए जिसमे बताया गया कि मंदिर का कारसेवक जिसका नाम राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू है वह गैंग बनाकर लोगों को VIP पास के चक्कर में ठग रहें है हालांकि उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

राम मंदिर जैसे भव्य मंदिर में ऐसे दुष्कर्म होने के कारण अखिलेश यादव सरकार से ना-ना प्रकार के सवाल पूछ कर इस मुद्दे को हवा दी है। कई नेताओं का कहना है कि भगवान श्रीराम की छवि का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। वहीं इस पर जवाब देते हुए विपक्ष ने कहा कि इस वीडियो के जरिये राम मंदिर की व्यवस्था पर सवाल उठाए है न की किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लक्ष्य से यह वीडियो बनाया।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद एक और घोटाले का आरोप, VIP दर्शन से हर महीने लाखों कमाने का दावा

फ़िलहाल तो चोरी के इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने तह तक जांच करने के बाद अनुकल्प मिश्रा समेत सभी सात आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी कर पूरे ढाई घंटे तक चप्पा-चप्पा छान मारा है। मामले ने गंभीरता को और भी बढ़ा दिया है जिससे पुलिस प्रशासन पहले से ज्यादा से ज्यादा सबूतों को इकट्ठा करने में जुटी है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.