बुखार उतरने के बाद भी खांसी से परेशान? वजह जानिए और समझिए कब डॉक्टर की जरूरत

वायरल बुखार या सर्दी-जुकाम ठीक होने के बाद भी अगर खांसी बनी हुई है तो हर बार घबराने की जरूरत नहीं होती। कई मामलों में संक्रमण खत्म होने के बाद सांस की नलियों में जलन और सूजन कुछ समय तक बनी रहती है, जिसकी वजह से खांसी धीरे-धीरे कम होती है। सामान्य खांसी करीब 3 से 4 हफ्ते में ठीक हो सकती है, जबकि वायरल संक्रमण के बाद रहने वाली खांसी कुछ लोगों में इससे ज्यादा समय तक भी चल सकती है।

Palak Gupta

30 अगस्त 2026

1 min read
बुखार उतरने के बाद भी खांसी से परेशान? वजह जानिए और समझिए कब डॉक्टर की जरूरत

मानसून के बाद मौसम में बदलाव तबियत में भी बदलाव ला सकता है। कभी सर दर्द रहता है तो कभी नाक बंद हो जाती है और ध्यान न देने पर जब चीजें बिगड़ती है तो वह एक बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है। ऐसी परिस्थिति में कभी-कभी हम सोचते हैं कि आम बात है, मौसम में बदलाव का कारण है और ध्यान नहीं देते। कभी ऐसा होता है कि बुखार, खांसी-जुकाम एक साथ लग जाता है और वायरल का संक्रमण खत्म भी हो जाता है लेकिन कई मामलों में संक्रमण खत्म होने के बाद सांस की नलियों में जलन और सूजन कुछ समय तक बनी रहती है, जिसकी वजह से खांसी धीरे-धीरे कम होती है।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का राखी पर क्या होगा असर

जब भी हमें वायरल होता है तो बुखार, इन्फेक्शन तो ठीक हो जाता है जिसमें बदन दर्द, थकान और बुखार तो दूर हो जाता है लेकिन खांसी सबसे आखिर में जाती है। कई एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर वायरल होने के बाद खांसी ठहरी रहे तो इसका मतलब यह नहीं कि इन्फेक्शन अभी भी है। दरअसल, वायरस जा चुका है बस कुछ समय के लिए सांस की नली संवेदनशील और जलन से प्रभावित हो जाती है।

सामान्य खांसी करीब 3 से 4 हफ्ते में ठीक हो सकती है, जबकि वायरल संक्रमण के बाद रहने वाली खांसी कुछ लोगों में इससे ज्यादा समय तक भी चल सकती है। अगर खांसी लगातार कम होने के बजाय बढ़ रही है, दोबारा बुखार आ गया है, सांस लेने में परेशानी हो रही है, सीने में दर्द है या खांसी के साथ खून आ रहा है तो इसे सामान्य मानकर घर पर इंतजार नहीं करना चाहिए।

ऐसे लक्षणों में जल्द ही डॉक्टर को दिखाना चाहिए खासकर कि उन लोगों को जिन्हें फेफड़ों या सांस की दिक्कत है। बता दें कि खांसी का एक पैटर्न होता है। अगर बीमारी खत्म होने के बाद भी कुछ दिनों या हफ्तों तक सूखी खांसी, गले में खराश या बार-बार खांसने की समस्या रहती है तो डॉक्टर्स इसे संक्रमण के बाद रहने वाली खांसी यानी पोस्ट-इन्फेक्शस कफ कहते हैं। यह खांसी आमतौर पर धीरे-धीरे कम होती जाती है। वहीं दूसरी ओर समय के साथ बढ़ने वाले कफ और सांस लेने में परेशानी को गंभीरता से लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: हरियाली तीज पर कुंवारी लड़कियां क्यों रखती हैं व्रत? जानें मनचाहा जीवनसाथी पाने की मान्यता

वायरल के बाद खांसी में कब रहें सतर्क?

स्थितिक्या समझेंक्या करें
3-4 हफ्ते तक हल्की खांसीसंक्रमण के बाद रह सकती हैआराम करें और पर्याप्त पानी पिएं
खांसी धीरे-धीरे कम हो रही हैआमतौर पर सुधार का संकेतनिगरानी रखें
3 हफ्ते से ज्यादा खांसीलंबे समय से बनी खांसीडॉक्टर से सलाह लें
खांसी बढ़ती जा रही हैसामान्य रिकवरी नहीं हो सकतीचिकित्सकीय जांच कराएं
दोबारा बुखार आनासंक्रमण या दूसरी समस्या की आशंकाडॉक्टर को दिखाएं
सांस लेने में परेशानीगंभीर संकेत हो सकता हैतुरंत चिकित्सा सहायता लें
सीने में दर्दनजरअंदाज न करेंजल्द डॉक्टर से संपर्क करें
खांसी में खून आनागंभीर चेतावनी संकेततुरंत चिकित्सा सहायता लें

यह भी पढ़ें: बेटे का नाम रखना है खास? देखें 30 मॉडर्न, यूनिक और क्यूट नामों की शानदार लिस्ट

खांसी न जाने पर घर पर क्या करें?

वायरल के बाद होने वाली खांसी धीरे-धीरे कम हो रही है तो यह अच्छा संकेत है ऐसे में गरम पानी पीना और आराम करना ज्यादा मददगार हो सकता है। शहद-नींबू का गर्म पेय गले को राहत दे सकता है, हालांकि हर व्यक्ति में इसका असर एक जैसा नहीं होता। धूल, धुआं और तेज खुशबू जैसी चीजों से बचना भी फायदेमंद हो सकता है।

यह जानना जरूरी है कि अगर कफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है तो खुद डॉक्टर बनना नहीं चाहिए, बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के किसी प्रकार की एंटीबायोटिक शुरू करना सही नहीं है। ज्यादातर वायरल इन्फेक्शन में एंटीबायोटिक काम नहीं करते और इनकी जरूरत तभी होती है जब डॉक्टर को बैक्टीरियल इन्फेक्शन की आशंका हो।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन को बनाएं और खास, इन प्यारे संदेशों के साथ भाई-बहन को भेजें शुभकामनाएं

कब ज्यादा सावधानी जरूरी है?

वायरल एक ऐसा इन्फेक्शन है जो शरीर को अंदर से पूरा तोड़ देता है ऐसे में बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों में सांस से जुड़ी बीमारी को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से ही अस्थमा, दिल या फेफड़ों की बीमारी है उन्हें वायरल होने के बाद वाली खांसी को वायरल न मानें बल्कि अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

कई बार बीमारी खत्म होने के बाद भी सांस की नलियां सामान्य होने में समय लेती हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि खांसी धीरे-धीरे कम होनी चाहिए। अगर तीन हफ्ते से ज्यादा समय तक खांसी बनी रहती है, लगातार बढ़ती है या उसके साथ सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, खून आना या दोबारा बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment