आज का राशिफल 9 जुलाई: मिथुन समेत 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ, अश्विनी नक्षत्र का रहेगा शुभ प्रभाव

आज का राशिफल 9 जुलाई 2026 में जाने सभी राशियों का भविष्य किसे मिलेगा लाभ और किस बरतनी होगी सावधानी। आज का दिन कहीं राशियों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है वहीं दूसरी और कुछ राशियों को सावधानी बरतने के लिए भी कहा है।

Shakshi Chauhan

9 जुलाई 2026

1 min read
आज का राशिफल 9 जुलाई: मिथुन समेत 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ, अश्विनी नक्षत्र का रहेगा शुभ प्रभाव

9 जुलाई 2026 का दिन काफी राशियों के लिए काफी शुभ संकेत लेकर आया है, आज चंद्रमा अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में स्थित है जबकि सूर्य और बुध मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, मंगल वृषभ राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में विराजमान है। आज का दिन कुछ लोगों के लिए फाइनेंशली काफी अच्छा होगा वहीं दूसरा और कैरियर में और एग्जाम में सफलता मिलने का संकेत है, वहीं कुछ राशियों को निवेश स्वास्थ्य और रिश्तो में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पॉजिटिव ऊर्जा से भरपूर होगा उनके करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे और व्यापार में लाभ होने की बहुत ज्यादा संभावना है। निवेश के लिए यह समय काफी पॉजिटिव माना जा रहा है लेकिन नए प्रेम संबंध की शुरुआत करने से पहले कुछ समय इंतजार करना और पेशेंस रखना बेहतर होगा। स्वास्थ्य अच्छा दिखाई दे रहा है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को मानसिक तनाव और अनावश्यक चिताओं का सामना करना पड़ सकता है सर दर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी भी फेस करनी पड़ सकती है, हालांकि आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी लेकिन फिर भी भविष्य में सोच समझकर निवेश करने की सलाह दी गई है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सदल लेना सही रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी बड़ी-बड़ी अपॉर्चुनिटी ला सकता है रुका हुआ धन दोबारा मिलने की संभावना है और यात्रा के भी काफी योग बन रहे हैं व्यापार में भी लाभ हो सकता है लेकिन प्रेम संबंधों में जल्दी बाजी ना करें पुराने रिश्तों को संभाल कर रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि का कैरियर और व्यवसाय काफी अच्छा रहेगा। कोर्ट कजरिया सरकारी मामलों में पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार करना बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़े: रिलायंस इंडस्ट्रीज पर इनसाइडर ट्रेडिंग का मामला, SEBI की चेतावनी से बढ़ी कंपनी की चिंता

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा व्यापार में भी काफी उन्नति होगी निवेश के लिए अच्छा समय माना जा रहा है, प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है लेकिन यह केवल टेंपरेरी होगी रिश्तो में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज विशेष सावधानी भारत ने बहुत ज्यादा जरूरत है चोट लगने या किसी विवाद में फंसने की संभावना है स्वास्थ्य का बहुत अच्छे से ध्यान रखें और किसी भी तरह के बड़े इन्वेस्टमेंट से बचे। व्यापार और नौकरी की स्थिति भी काफी अच्छी बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आनंद दायक रहेगी जीवन साथी और प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा नौकरी और व्यापार दोनों में काफी सफलता मिलने का संकेत है। पारिवारिक जीवन काफी सुख में होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को विरोधियों से सावधान रहने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है हालांकि अंत में सफलता मिलने की भी बहुत ज्यादा संभावना बनी हुई है। व्यापार में लाभ होगा और निवेश भी फायदेमंद साबित हो सकता है छोटी-मोटी स्वास्थ्य से रिलेटेड समस्या परेशानी हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को भावनाओं में कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य रूप से काफी ज्यादा आगे बढ़ेगा लेकिन नए प्रेम संबंधों से थोड़ा बचकर रहे।

ये भी पढ़े: 12 साल की बच्ची से दरिंदगी पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख, पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए भूमि भवन या वहां से जुड़े निवेश लाभदायक हो सकते हैं लेकिन घरेलू विवाद में पढ़ने की बहुत ज्यादा संभावना बनी हुई है इसीलिए परिवार में संयम के साथ व्यवहार करें। आर्थिक मामलों में भी सावधानी बहुत ज्यादा बरतने की जरूरत है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को व्यवसाय में भी सफलता मिलेगी और परिवार का भी बहुत ज्यादा सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा तथा व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बड़े खर्चों को टालना समझदारी होगी और सोच समझकर आर्थिक निर्णय लेना बहुत ज्यादा जरूरी है।

और पढ़े: होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले, तेल बिक्री का लाइसेंस भी रद्द

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज भावुक होकर किसी को धन उधार नहीं देना चाहिए यह समय नहीं शुरुआत करने की बजाय पुराने कार्यों में व्यवस्थित रहना और भविष्य की योजना बनाने के लिए अधिक अच्छा है। धैर्य और संयम से काम लेने पर आने वाले समय में काफी ज्यादा अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कुल मिलाकर 9 जुलाई का दिन काफी राशियों के लिए बहुत ज्यादा सकारात्मक और लाभदायक हो सकता है। जहां कई लोगों को आर्थिक लाभ और कैरियर में सफलता मिलेगी वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य निवेश और रिश्तो के मामले में सावधानी बरतनी की सलाह दी गई है ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार दिनभर धैर्य विवेक और सकारात्मक सोच बनाए रखने से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way