यूक्रेन की एयर डिफेंस बैटरियां खत्म होने की कगार पर, रूस की बैलिस्टिक मिसाइलें रोकने में नाकाम; 22 मौतों के बाद जेलेंस्की ने मांगी मदद

रूस ने रविवार को कीव और आस पास के इलाकों बड़ा मिसाइल ड्रोन हमला किया, जिसमे 23 लोगो की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी है। यूक्रेन एयरफोर्स के मुताबिक इंटरसेप्टर मिसाइलो की भारी कमी के कारण एक भी बैलिस्टिक मिसाइल को रोका नहीं जा सका। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो देशों से हथियार की मदद की माँग की है।

Shakshi Chauhan

7 जुलाई 2026

1 min read
यूक्रेन की एयर डिफेंस बैटरियां खत्म होने की कगार पर, रूस की बैलिस्टिक मिसाइलें रोकने में नाकाम; 22 मौतों के बाद जेलेंस्की ने मांगी मदद

रूस और यूक्रेन के बीच जंग एक बाद फिर भयानक रूप से मोड़ ले चुकी है। रविवार रात को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाके पर बड़ा हमला किया, जिसमे कम से कम 23 लोगो की जान गई। यह पिछले एक हफ़्ते मैं कीव पर हुआ दूसरा बड़ा हमला है। इस हमले में कई लोग घायल हुए है, जिनमे बच्चे भी शामिल है।

यूक्रेन की एयरफोर्स का कहना है की इंस्पेक्टर मिसाइल्स की भारी कमी की वजह से रूस की दागी गई 23 बैलिस्टिक मिसाइलो में से एक को मार गिराया ना जा सका। रूस ने इस हमले में कुल 68 मिसाइल और 351 ड्रोन इस्तेमाल किए थे। यूक्रेनी सेना क्रूज मिसाइलो और ड्रोन को रोकने में तो कामयाब रही, लेकिन बैलिस्टिक मिसाइल के सामने बेबस नज़र आई, क्युकी इन्हें रोकने के लिए जरूरी पेट्रियट इंस्पेक्टर मिसाइल उनके पास नहीं बची।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले के बाद नाटो देशों से मदद मी माँग की है। उन्होंने कहा की इस हफ़्ते तुर्की की अंकारा में होने वाली नाटो समिट में सहयोगी देशों के गोदामों में पड़ी रहेंगी, तब तक रूस इसी तरह रिहाइशी इलाको को निशाना बनाता रहेगा।

Russian missile
Russia attacked on Ukraine Images: Pexels

हमले में कीव के पॉडिल्स्की इलाके में एक नौ मंजिला रिहाइशी इमारत की ऊपरी मंज़िल पूरी तरह तबाह हो गई। इसके अलावा ओबोलोंस्की और होलोसिविस्की इलाको में भी कई इमारतों को नुक़सान पहुचा । कीव शहर मैं क़रीब 16 लोगो की मौत हुई, और 90 से ज़्यादा लोग घायल हुए। कीव के पास बसे व्यिष्णेव कस्बे में भी सात लोगो की जान गई, और करीब 600 लोगो की असुरक्षित हालत देखते हुए वहाँ से हटाया गया।

बचाव दल में मलबे में फंसे लोगो को निकालने के लिए लगातार काम कर रहे है। अधिकारियों को आशंका है की अब भी कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते है। स्थानीय लोगो ने बताया की धमाके की आवाज इतनी तेज थी की आसपास की इमारतों की खिड़किया तक टूट गई और चारो तरफ़ धुआं फेल गया।

रूस की तरफ़ से कहा गया कि यह हमला हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियो और ऊर्जा से जुड़े ठिकानों को निशाना बनकार किया गया था।हालाकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इस युद्ध में अब तक 16 हज़ार से ज़्यादा आम नागरिक की जान जा चुकी है।

और पढ़े: मुंबई में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 20 ट्रेनें रद्द; पुणे एक्सप्रेसवे बंद, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

बता दे की यह हमला ऐसे समाये हुआ है जब मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया भर में पेट्रियट इंस्पेक्टर मिसाइल की सप्लाई पहले से कम हो गई है। इसी वजह से यूक्रेन को इनकी भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। अब सबकी नज़र इस बात पर है की नाटो समिट में यूकेरीन को कितनी मदद मिल पाती है।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way