पहले ही दिन 460% मुनाफा! इन IPO ने लिस्टिंग पर निवेशकों की कराई बंपर कमाई

चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree Robotics ने शेयर बाजार में एंट्री के साथ ही तहलका मचा दिया है। कंपनी के शेयर IPO प्राइस से करीब 460 प्रतिशत ऊपर बंद हुए, जबकि कारोबार के दौरान तेजी 600 प्रतिशत से भी ज्यादा पहुंच गई थी। इस जबरदस्त लिस्टिंग ने एक बार फिर IPO से कमाई को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

Palak Gupta

20 अगस्त 2026

1 min read
पहले ही दिन 460% मुनाफा! इन IPO ने लिस्टिंग पर निवेशकों की कराई बंपर कमाई

चीन की ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स ने शेयर बाजार में धमाकेदार डेब्यू किया है। इस ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी के शेयर बाजार में एंट्री के साथ कंपनी ने 19 अगस्त 2026 को शेयर बाजार में एंट्री के साथ इसी तरह का जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

कंपनी ने अपने IPO का प्राइस 150.80 युआन प्रति शेयर तय किया था और शंघाई स्टार मार्केट पर पहले दिन कारोबार खत्म होने तक शेयर 845 युआन पर बंद हुआ। वहीं बुधवार की बार करें तो बुधवार को शंघाई के STAR मार्केट पर लिस्टिंग के बाद यह दिन के दौरान 1,100 युआन यानी 15,641.99 रुपये तक पहुंच गया था। इसके बाद IPO कीमत से करीब 629 प्रतिशत से ऊपर चढ़ गया।

यह भी पढ़ें: सीरिया पर हमले से पहले मोसाद चीफ की विदेश मंत्री से बात, तुर्की की सैन्य मौजूदगी पर उठे सवाल

बता दें कि इस शानदार प्रदर्शन के बाद कंपनी का मार्केट कैप 50 अरब डॉलर के पार पहुंच गया था। कंपनी की लिस्टिंग को चीन के रोबोटिक्स सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं भारत की बात करें तो भारत में भी कुछ कम IPO नहीं जिन्होंने निवेशकों की जेबे भरी है।

यह भी पढ़ें: कम उतार-चढ़ाव में बेहतर रिटर्न का दावा, 31 अगस्त तक खुला रहेगा ये नया NFO

भारत में किन IPO ने दिया तगड़ा मुनाफा

चीन में यूनिट्री के निवेशकों को हुए शानदार मुनाफे के बाद भारतीर्ये IPO की रेस में सबसे पहला नंबर SME IPO के शेयरों का आता है जो यूनिट्री से पीछे नहीं है। हाल के उदाहरणों में Shree Balaji (Mala) Textiles का नाम शामिल है। Shree Balaji (Mala) Textiles के शेयर ने 29 जुलाई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर शानदार शुरुआत की। कंपनी का IPO प्राइस ₹70 था, जबकि शेयर ₹133 पर लिस्ट हुआ था। यानी लिस्टिंग के समय निवेशकों को 90 फीसदी का सीधा फायदा मिला है।  

इसके बाद Millworks Technologies के शेयर्स भी पीछे नहीं है। Millworks Technologies के शेयर ने 21 जुलाई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर शानदार शुरुआत एंट्री मारी. कंपनी का IPO प्राइस ₹331 था, जबकि शेयर ₹628.90 पर लिस्ट हुआ था। बता दें कि इस लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 90 प्रतिशत का फायदा देखने को मिला है। इसके अलावा कंपनी के IPO को भी जबरदस्त रिस्पांस मिला है।

IPOइश्यू प्राइसलिस्टिंग प्राइसलिस्टिंग गेन
Sigachi Industries₹163₹603.75270.40%
Vibhor Steel Tubes₹151₹442192.72%
Paras Defence & Space Technologies₹175₹498.75185.00%
Religare Enterprises₹185₹521.70182.00%
Vishal Retail₹270₹752.20178.59%
BLS E-Services₹135₹370.75174.63%
Tata Technologies₹500₹1,314.25162.85%
Aishwarya Telecom₹35₹90.85159.57%
Nitin Fire Protection Industries₹190₹484.10154.79%
Latent View Analytics₹197₹488.60148.02%
Shree Balaji (Mala) Textiles₹133₹38290.00%
Teja Engineering Industries₹220₹41890.00%
Millworks Technologies₹331 ₹628.9090.00%

यह भी पढ़ें: आज की बड़ी खबरें: देश से दुनिया तक, खेल-मनोरंजन की तमाम हलचल

460% देखकर भारत के IPO से तुलना करना सही?

यूनिट्री रोबोटिक्स के 460 प्रतिशत के लिस्टिंग लाभ की भारतीय आईपीओ से सीधे तुलना करना सही नहीं होगा। यूनिट्री की लिस्टिंग चीन के शंघाई स्टार मार्केट में हुई है, जबकि भारत में IPO की लिस्टिंग अलग नियामकीय ढांचे और बाजार की परिस्थितियों के तहत होती है। इन क्षेत्रों में दुनियाभर में तेजी से बढ़ती दिलचस्पी ने रोबोटिक्स कंपनियों के प्रति निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है।

दूसरी ओर, भारतीय बाजार में भी SMI IPO ने पिछले कुछ वर्षों में लिस्टिंग के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। 2023 से 2024 के बीच कई SMI IPO में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी देखने को मिली और कुछ महीनों में इनका औसत लिस्टिंग लाभ 60 से 90 प्रतिशत के आसपास तक पहुंचा था। हालांकि, बाद में बाजार नियमन में किए गए बदलावों और निगरानी सख्त होने के साथ SMI IPO में देखने को मिली यह तेजी काफी हद तक कम हुई। इसलिए किसी एक IPOके शानदार लिस्टिंग लाभ को देखकर पूरे बाजार में उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करना सही नहीं होगा।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment