पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे तनाव ने एक नया मोड़ ले लिया है। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान ने छाती ठोककर कहा है कि उसने अफगानिस्तान के अंदर 10 ठिकानों पर हवाई हमले बोले है। पाकिस्तान का दावा है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल एक दिन पहले पाकिस्तान पर ड्रोन हमले करने के लिए किया गया था।
यह भी पढ़ें: CNN, MS NOW और Politico की व्हाइट हाउस एंट्री पर ट्रंप ने लगाया बैन, फैसले की वैधता पर उठे सवाल
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया कि कार्रवाई उन जगहों पर की गई, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें रखने के लिए किया जा रहा था। पाकिस्तान के मुताबिक, यह कार्रवाई बुधवार को अफगानिस्तान की तरफ से ड्रोन घुसपैठ के बाद की गई है।
यह भी पढ़ें: मक्का की तरफ बढ़ रहा था हूती ड्रोन, सऊदी ने प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसने से पहले गिराया
पाकिस्तान ने तालिबान पर लगाया ड्रोन अटैक का आरोप
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने X पर ट्वीट करते हुए यह बताया कि हाल ही में उनके अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि अफगानिस्तान की तालिबान फाॅर्स द्वारा 8 ड्रोन पाकिस्तान पर छोड़े गए है और इसी के साथ पाकिस्तान बॉर्डर पोस्ट पर फायरिंग की भी कोशिश की गई है।
यह वारदात तब हुई जब पाकिस्तानी सैनिकों ने तालिबान की तरफ से सीमा पार घुसपैठ की हरकत को नाकाम कर दिया था। हालांकि, अफगानिस्तान में पाकिस्तान के ताजा हमलों पर काबुल की तरफ से फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: होर्मुज की सुरक्षा पर ट्रंप की शर्त- ‘सभी देश पैसा दें, तभी अमेरिका करेगा सुरक्षा’
अफगानिस्तान पर किया पलटवार
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को पाकिस्तान के इस दावे को खारिज किया कि अफगानिस्तान की ओर से कोई हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि अफगान तालिबान फोर्स की तरफ से पाकिस्तान पर किसी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं, इसी दौरान पाकिस्तान ने पूर्वी अफगानिस्तान में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए और दावा किया कि ये जगहें आतंकवादियों के ठिकाने थीं। दोनों देशों की ओर से आए इन बयानों के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: बर्फीले ग्रीनलैंड में अमेरिका की बढ़ेगी सैन्य ताकत, ट्रंप ने डेनमार्क-ग्रीनलैंड से किया बड़ा समझौता
पाकिस्तान-अफगानिस्तान पर रातभर गोलियों की गूंज सुनाई दी
बता दें कि इससे पहले बुधवार को पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने दावा किया था कि सुरक्षाबलों ने अफगान तालिबान की ओर से कथित तौर पर भेजे गए 8 सामान्य ड्रोन्स को मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, ये ड्रोन उत्तर-पश्चिमी शहर कोहाट और सीमा से सटे तोरखम इलाके में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह भी बताया कि सीमा पार से चरमपंथियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किए जाने के बाद तालिबान फोर्स ने रातभर पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर गोलीबारी की।
जुलाई में भी अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में की थी एयरस्ट्राइक
इससे पहले जुलाई में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के अंदर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया था। तालिबान के मुताबिक, अफगान एयरफोर्स ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वाह में आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाया था। तालिबान ने इन हमलों को कार्रवाई का हिस्सा बताते हुए बदला लेने की बात कही थी।





