कारोबार बढ़ाने का मौका, मीरजापुर के उद्यमी तकनीकी उन्नयन योजना के तहत ले सकेंगे लोन

मीरजापुर के सूक्ष्म और लघु उद्योगों को आधुनिक तकनीक अपनाने और कारोबार बढ़ाने का मौका मिल सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार की सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन योजना के तहत पात्र औद्योगिक इकाइयों को नई मशीनरी खरीदने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।

Palak Gupta

12 सितम्बर 2026

1 min read
कारोबार बढ़ाने का मौका, मीरजापुर के उद्यमी तकनीकी उन्नयन योजना के तहत ले सकेंगे लोन

मीरजापुर के छोटे और लघु उद्यमों के लिए तकनीकी उन्नयन योजना कारोबार को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। योजना के तहत पुरानी मशीनरी को बदलकर आधुनिक प्लांट और मशीनें लगाने के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इसका फायदा उन उद्यमियों को मिल सकता है, जो उत्पादन बढ़ाने के साथ अपने कारोबार में नई तकनीक लाना चाहते हैं। योजना में मशीन खरीदने के लिए लिए गए कर्ज पर ब्याज में भी राहत दी जाती है।

मशीनरी खरीद पर मिल सकती है 50 प्रतिशत सहायता

तकनीकी उन्नयन योजना का मकसद छोटी और लघु औद्योगिक इकाइयों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। इसके तहत बेहतर मशीनरी, गुणवत्ता सुधार, ऊर्जा दक्षता, पैकेजिंग, टेस्टिंग और कंप्यूटरीकृत क्वालिटी कंट्रोल जैसे क्षेत्रों में सहायता दी जाती है।

योजना के तहत उन्नत प्लांट और मशीनरी लगाने पर पूंजीगत खर्च का 50 प्रतिशत तक, अधिकतम 5 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। वहीं मशीन खरीदने के लिए लिए गए लोन के ब्याज पर भी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल सकती है। इसकी अधिकतम सीमा एक लाख रुपये सालाना है और यह सुविधा पांच साल तक दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: 11 सितंबर की अहम खबरें: देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन के बड़े अपडेट एक नजर में

लोन लेने वाले उद्यमियों को ब्याज में भी राहत

सहायता ही नहीं है। यदि उद्यमी मशीन खरीदने के लिए बैंक से ऋण लेते हैं तो उस ऋण के ब्याज पर भी सहायता का प्रावधान है। योजना के तहत ब्याज का 50 प्रतिशत तक उपादान दिया जा सकता है और इसकी अधिकतम सीमा 1 लाख रुपये प्रतिवर्ष है। यह सुविधा अधिकतम पांच साल तक मिल सकती है।

इससे उन छोटे कारोबारियों को राहत मिल सकती है जो मशीनरी खरीदने के लिए बैंक से कर्ज लेना चाहते हैं, लेकिन ब्याज का अतिरिक्त बोझ उनके कारोबार के विस्तार में बाधा बन रहा है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना-चांदी, क्या आज खरीदारी का सही मौका? जानें ताजा रेट

तीन साल से चल रही इकाइयां कर सकती हैं आवेदन

योजना का लाभ हर नई इकाई को सीधे नहीं मिलेगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कम से कम तीन साल से संचालित माइक्रो और स्मॉल यूनिट इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। इकाई का उत्तर प्रदेश में पंजीकृत होना और उद्यम रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है।

आवेदन के साथ उद्यमी को यह बताना होगा कि तकनीकी बदलाव की जरूरत क्यों है, नई मशीनरी लगाने से कारोबार को क्या फायदा होगा और आगे की योजना क्या है। इकाई को पर्यावरण और श्रम कानूनों समेत जरूरी नियमों का पालन भी करना होगा।

यह भी पढ़ें: ईरानी सांसद की बड़ी चेतावनी, ‘मिडिल ईस्ट तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर’; अमेरिका से टकराव बढ़ने पर जताई चिंता

किस प्रकार करना होगा अप्लाई ?

योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। उद्यमी को उत्तर प्रदेश MSME के Directorate of Industries पोर्टल पर जाना होगा। नया आवेदक पहले अपना प्रोफाइल बनाएगा, जबकि पहले से पंजीकृत उद्यमी अपनी प्रोफाइल में लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद स्कीम सेक्शन में जाकर उत्तर प्रदेश माइक्रो एंड स्माल इन्दुस्ट्रेस्ड टेक्निकल उपग्रडेशन स्कीम का विकल्प चुनना होगा।

आवेदन में मांगी गई जानकारी भरने के साथ तकनीकी उन्नयन से जुड़ा प्रोजेक्ट प्रस्ताव भी देना होगा। आधिकारिक प्रक्रिया के मुताबिक आवेदन जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के स्तर पर भेजे जाते हैं। इसके बाद जिला स्तर की तकनीकी समिति प्रस्तावों की जांच करती है और आगे स्वीकृति की प्रक्रिया होती है।

यह भी पढ़ें: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद फिर BSP से बेदखल; अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद भी नहीं मिली वापसी

कारोबार बढ़ने के साथ रोजगार की उम्मीद

नई मशीनरी लगने से उत्पादन क्षमता बढ़ने की संभावना रहती है। इसका फायदा स्थानीय कारोबार को मिलने के साथ रोजगार पर भी पड़ सकता है। उत्पादन बढ़ने पर इकाइयों को अतिरिक्त कर्मचारियों और कुशल कामगारों की जरूरत पड़ सकती है।

मीरजापुर के उद्यमियों के लिए योजना का इस्तेमाल अपनी मौजूदा इकाइयों को आधुनिक बनाने और बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। हालांकि लाभ लेने के लिए पात्रता और योजना की शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा। आवेदन और सहायता की प्रक्रिया की जानकारी के लिए UP MSME 1-Connect पोर्टल पर योजना का विवरण उपलब्ध है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.