जन्माष्टमी पर सोना-चांदी के दाम ने बदला रंग, 24 कैरेट से 22 कैरेट तक जानें आज के भाव

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अगर आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आज के ताजा भाव जानना जरूरी है। 4 सितंबर 2026 को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली, जबकि चांदी भी मजबूत बनी हुई है। खुदरा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1,43,183 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी करीब 2,41,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची।

Palak Gupta

4 सितम्बर 2026

1 min read
जन्माष्टमी पर सोना-चांदी के दाम ने बदला रंग, 24 कैरेट से 22 कैरेट तक जानें आज के भाव

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अगर आप भी अपने लड्डू गोपाल के लिए सोने चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपके लिए शुभ मुहूर्त है। आज यानी 4 सितंबर को सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हेर-फेर लगा हुआ है। अगस्त के आखरी दिनों से अभी तक सोने चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखी गई है।

आज जन्माष्टमी के दिन बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में फिर गिरावट शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भारतीय बाजारों तक कीमती धातुओं में नरमी देखने को मिल रही है। कुछ दिनों से अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखी गई है। डॉलर मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना दूसरे देशों के खरीदारों के लिए महंगा हो जाता है, जिससे मांग पर दबाव आता है।

वहीं अमेरिकी बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न बढ़ने पर निवेशकों का रुझान सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्ति से कुछ कम हो सकता है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी उम्मीदों का भी असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: सोना फिर सस्ता, चांदी के दाम भी घटे, 2 सितंबर को क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट का भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है भाव ?

4 सितंबर 2026 को सुबह 7:10 बजे ग्लोबल फ्यूचर मार्केट COMEX पर गोल्ड रेट 0.52 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4,516.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं COMEX बाजार में चांदी के भाव 67.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती रही। डॉलर मजबूत होने से सोना दूसरे देशों के खरीदारों के लिए महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग पर दबाव पड़ता है। वहीं अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों को सुरक्षित रिटर्न के दूसरे विकल्प मिलने लगते हैं, जिसका असर सोने पर पड़ता है।

MCX पर क्या है भाव ?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,55,037 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है यानी पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत में  738 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 3 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोने में नहीं आया बड़ा बदलाव, चांदी हुई महंगी; दिल्ली-मुंबई समेत शहरों के भाव जानें

शहरवार में सोने का भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155500₹142550₹116660
मुंबई₹155350₹142400₹116510
कोलकाता₹155350₹142400₹116510
चेन्नई₹155350₹142400₹119690
पटना₹155400₹142450₹116560
लखनऊ₹155500₹142550₹116660
मेरठ₹155500₹142550₹116660
कानपुर₹155500₹142550₹116660
अयोध्या₹155500₹142550₹116660
अलीगढ़₹155500₹142550₹116660
मुरादाबाद₹155500₹142550₹116660
मिर्जापुर₹155500₹142550₹116660
झांसी₹155500₹142550₹116660
मथुरा₹155500₹142550₹116660
गोरखपुर₹155500₹142550₹116660
बरेली₹155500₹142550₹116660
प्रयागराज₹155500₹142550₹116660
वाराणसी₹155500₹142550₹116660
गाजियाबाद₹155500₹142550₹116660
नोएडा₹155500₹142550₹116660
गुरुग्राम₹155500₹142550₹116660
चंडीगढ़₹155500₹142550₹116660
जयपुर₹155500₹142550₹116660
लुधियाना₹155500₹142550₹116660
गुवाहाटी₹155350₹142400₹116510
जलगांव₹155350₹142400₹116510
इंदौर₹155400₹142450₹116560
भोपाल₹155400₹142450₹116560
अहमदाबाद₹155400₹142450₹116560
वडोदरा₹155400₹142450₹116560
सूरत₹155400₹142450₹116560
नागपुर₹155350₹142400₹116510
पुणे₹155350₹142400₹116510
नासिक₹155380₹142430₹116540

चांदी की बात करें तो MCX पर आज जन्माष्टमी के दिन बाजार ओपन होने के बाद फिर कीमतों में गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.81 प्रतिशत लुढ़ककर 2,34,150 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 2,36,054 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी इस बार चांदी में 1,904 रुपये की गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: अचानक सस्ता हुआ सोना-चांदी, हजारों रुपये टूटे भाव; क्या अब खरीदना सही?

गुड रिटर्न्स के मुताबिक चांदी के भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किग्रा
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
लुधियाना₹2,500₹25,000₹2,50,000

यह भी पढ़ें: आज सुबह सस्ता हुआ सोना-चांदी, चांदी में ₹5,000 की गिरावट, देखें 3 सितंबर के ताजा रेट

सोने-चांदी की खरीदारी पर इन चीजों को न भूलें

  1. हॉलमार्क जरूर जांचें: सोना खरीदते समय आभूषण पर BIS हॉलमार्क और छह अंकों की पहचान संख्या जरूर देखें। इससे सोने की शुद्धता की जांच करने में मदद मिलती है।
  2. सोने की शुद्धता और कैरेट देखें: खरीदारी से पहले यह जरूर पता करें कि सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट या 18 कैरेट का है। जितना कैरेट अलग होगा, कीमत और शुद्धता में भी अंतर होगा।
  3. वजन सही तरीके से चेक करें: आभूषण खरीदते समय उसका कुल वजन और उसमें लगे पत्थर या दूसरी धातुओं का वजन अलग-अलग पूछें। इससे आपको सोने की वास्तविक कीमत समझने में आसानी होगी।
  4. मेकिंग चार्ज पहले पूछें: सोने के आभूषण की कीमत में मेकिंग चार्ज भी जुड़ता है। खरीदारी से पहले ज्वेलर से पूछें कि मेकिंग चार्ज कितना है और किस आधार पर लिया जा रहा है।
  5. GST समेत पूरा बिल जरूर लें: भुगतान करने से पहले सोने की कीमत, मेकिंग चार्ज और GST समेत कुल रकम की जानकारी लें। खरीदारी के बाद पक्का बिल जरूर लें और उसे सुरक्षित रखें।
  6. 2-3 दुकानों के भाव की तुलना करें: सोना खरीदने से पहले आसपास के 2-3 भरोसेमंद ज्वेलर्स के भाव और मेकिंग चार्ज की तुलना कर लें। इससे आपको सही कीमत पर खरीदारी करने में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment