मिडिल ईस्ट के राजनीतिक तनाव अब पारिवारिक तनाव में बदल रहे है। बताया जा रहा है कि हाल ही में ईरानी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो में ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप को लेकर बेहद गंभीर धमकी दी है। इस चेतावनी या धमकी से साफ पता चल रहा है कि जब दो देशों के बीच युद्ध होता है, तो ये सिर्फ उनके बीच की बात नहीं रह जाती है। दुश्मनी सीधी नहीं हो या न हो लेकिन दोनों देशों के मुखिया आमने-सामने आ जाते हैं, जैसा ईरान-अमेरिका में हो रहा है।
अमेरिका और ईरान के बीच की यह दुश्मनी पर्सनल होती जा रही है। इसके अलावा युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी दावा किया है कि ईरान ने उनके एक बेटे की भी हत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
प्रधानमंत्री ने यह बात इजरायली टीवी चैनल 14 को दिए एक इंटरव्यू में कही। पत्रकार नोआम अमीर से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि ईरान ने उनके एक बेटे को मारने की साजिश रची थी हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली कि यह निशाना उनके छोटे बेटे को बनाया गया या बड़े बेटे को। अब यही स्थिति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप पर आ गई है।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की ‘इस्लामिक NATO’ में एंट्री की तैयारी? भारत की पूर्वी सीमा पर बदल सकते हैं रणनीतिक समीकरण
अमेरिका-ईरान के युद्ध के बीच बैरन बने निशाना
बता दें कि ईरान ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, दरअसल कुछ दिनों पहले ही एक ऐसी वीडियो ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप को लेकर भी जारी किया गया था। IRGC से जुड़े मीडिया की ओर से जारी किया गया एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बताया गया था कि बैरन ट्रंप को कहा और किस तरह से मारा जा सकता है। वीडियो में बैरन की हर एक जानकारी के बारे में बताया गया था जिससे यह दावा हुआ कि उनकी हर एक गतिविधि पर ईरान की नजरों में है। इतना ही नहीं दावा ये भी है कि सारी सिक्योरिटी को चकमा देकर एक लड़की उनके पास बैठने में भी कामयाब हो चुकी है, यानि ये काम इतना मुश्किल भी नहीं है।
इसके अलावा उनके ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया से जुड़े खातों को लेकर भी दावे किए गए। इन दावों को लेकर कोई स्वतंत्र सबूत सामने नहीं आया है। इस पूरे मामले को ईरानी सरकारी मीडिया की धमकी के तौर पर देखा जा रहा है, न कि ऐसी जानकारी के रूप में जिसकी हर बात की पुष्टि हो चुकी हो।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में नौकरी का सपना पड़ सकता है और महंगा, H-1B वीजा फीस $100,000 करने की तैयारी
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच क्यों बढ़ी चिंता?
अमेरिका और ईरान के बीच इस समय पहले से ही बेहद तनावपूर्ण स्थिति है। दोनों देशों के बीच बातचीत को लेकर गतिरोध बना हुआ है और सैन्य टकराव के साथ-साथ एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी तेज रही है। ऐसे माहौल में किसी देश के सरकारी प्रसारण में दूसरे देश के राष्ट्रपति के परिवार के सदस्य को निशाना बनाने की बात सामने आना तनाव को और गंभीर बना देता है।





