प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ, बांकीपुर के लिए किए 4 बड़े ऐलान

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के रूप में शपथ लेकर अपनी राजनीतिक पारी का नया अध्याय शुरू किया है। शपथ के बाद उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर रोजगार, शिक्षा, राशन और बुजुर्गों की पेंशन से जुड़े चार बड़े ऐलान किए। अब लोगों की नजर इन वादों को जमीन पर उतारने पर है।

Shakshi Chauhan

17 अगस्त 2026

1 min read
प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ, बांकीपुर के लिए किए 4 बड़े ऐलान

बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर ने एक नई पारी की शुरुआत कर दी है जान स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अपने चेंबर में उन्हें विधायक पद की शपथ दिलवाई इस मौके पर परेशान किशोर के साथ जन स्वराज के समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे शपथ लेने के साथ ही अब वह आधिकारिक रूप से बिहार विधानसभा के सदस्य बन चुके हैं और सदन की कार्रवाई में हिस्सा ले सकेंगे।

शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार विधानसभा का सदस्य बनना उनके लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी की बात है उन्होंने विधानसभा के पूरे नेताओं को याद करवाते हुए कहा कि इस सदन में कर्पूरी ठाकुर अनुग्रह नारायण सिंह नीतीश कुमार लालू प्रसाद राम विलास पासवान और सुशील मोदी जैसे बड़े नेता सदस्य रह चुके हैं। ऐसे सदन का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है उन्होंने कहा कि अब वह समाज और बाकी पर के लोगों की बेहतरी के लिए काम करना चाहते हैं।

बीजेपी को हराकर हासिल की जीत

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार नीरज सिंह को 19246 वोटो के अंतर से हराया था। बांकीपुर सीट के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था और 3 अगस्त को नतीजे घोषित कर दिए गए थे इस जीत के साथ जन स्वराज पार्टी का विधानसभा में खाता भी खुला और प्रशांत किशोर पार्टी के पहले विधायक भी बने।

चुनाव जीतने के बाद से ही प्रशांत किशोर लगातार बांकीपुर क्षेत्र में सक्रिय है उन्होंने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और जल्द काम शुरू करने की बातचीत कहीं। उनका कहना है कि आने वाले कुछ महीनो में बांकीपुर में बदलाव दिखाई देने चाहिए उन्होंने खास तौर पर शिक्षा रोजगार राशन और बुजुर्गों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात की है।

प्रशांत किशोर के चार बड़े ऐलान

प्रशांत किशोर ने चुनाव जीतने के बाद बाकी पूर्व की जनता के लिए चार प्रमुख घोषणाएं कीथी। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा रोजगार से जुड़े ऐलान की हुई उन्होंने कहा कि क्षेत्र के करीब 10000 युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलाने की कोशिश की जाएगी इसके लिए युवाओं से अपना बायोडाटा और व जमा करने की अपील भी की गई है उनका लक्ष्य अगले 1 से 2 साल में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार से जोड़ना है।

दूसरा बड़ा ऐलान बच्चों की शिक्षा को लेकर है प्रशांत किशोर ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने की व्यवस्था करने की कोशिश की जाएगी उनका कहना है कि बेहतर शिक्षा बच्चों की भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

तीसरी ऐलान में राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की बात की गई है उन्होंने कहा कि बांकेपुर में राशन कार्ड से जुड़ी व्यवस्था को 3 महीने के भीतर बेहतर करने की कोशिश की जाएगी। चौथा ऐलान बुजुर्गों से जुड़ा है प्रशांत किशोर ने 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को ₹1000 पेंशन दिलाने की बात की है। उनका दावा है कि इस दिशा में भी काम किया जाएगा ताकि बुजुर्गों को आर्थिक मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें: आज की बड़ी खबरें 17 अगस्त 2026: राजनीति, दुनिया, कारोबार और खेल की अहम खबरें

3 महीने में बदलाव देखने के दावे

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर की जनता से कहा कि अगले दो-तीन महीने में क्षेत्र में बदलाव दिखाई देने लगेगी उनका जोर केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं रहने वाला बल्कि स्थानीय स्तर पर काम करने पर है विधायक बनने के बाद उनके सामने अब इन घोषणाओं को जमीन पर लागू करने की बड़ी चुनौती होगी।

बांकीपुर में रोजगार शिक्षा राशन और बुजुर्गों की पेंशन जैसे मुद्दे सीधे आम लोगों से जुड़े हुए हैं ऐसे में इन बातों को पूरा करने के लिए उन्हें प्रशासन और संबंधित विभागों के लिए मिलकर काम करना होगा।

यह भी पढ़ें: सोने के भाव में फिर हलचल, जानें 17 अगस्त को 24K से 10 कैरेट तक का ताजा रेट

आगे की राजनीति पर भी नजर

बांकीपुर की जीत के बाद पहचान किशोर ने सक्रियता बिहार की राजनीति में भी चर्चा का विषय बनी हुई है रिपोर्टर्स के अनुसार उनका ध्यान आने वाले विधान परिषद चुनाव और पंचायत चावन पर भी है इसके अलावा वह बिहार में दोबारा यात्रा शुरू करने की तैयारी में है फिलहाल विधायक पद की शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर के सामने बड़ी चुनौती आई है अपने चुनावी वादों को पूरा करने कि उन्होंने शपथ ली है अब जनता की नजर इस बात पर रहेगी कि उनके चार बड़े ऐलान कितनी तेजी से जमीन पर उतरते हैं और बांकीपुर में कितना बदलाव दिखाई देता है

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way