Parliament Monsoon Session: लोकसभा में अब तक 8 बिल पास, सिर्फ 1 पर हुई बहस; सदन कल तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के लगातार विरोध के बीच लोकसभा में अब तक कई विधेयक पारित किए जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर विधेयक बिना विस्तृत चर्चा के पास हुए हैं। सोमवार को भी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित रही और कई अहम मुद्दों पर सरकार व विपक्ष आमने-सामने नजर आए।

Palak Gupta

11 अगस्त 2026

1 min read
Parliament Monsoon Session: लोकसभा में अब तक 8 बिल पास, सिर्फ 1 पर हुई बहस; सदन कल तक स्थगित

पार्लियामेंट के मानसून सत्र को बस अब 3 दिन रहते हैं, कल यानी 10 अगस्त को लोकसभा में 4 बिल लेकर आए हैं। अब सरकार इन चार बिलों के जरिये मानसून सत्र के बचे हुए दिनों के काम का कोटा पूरा करना चाहती है। पूरे मानसून सत्र में बयानबाजी और स्थगित होने के बाद आखिरी के दिनों में संसद में कामकाज तेज हो गया है जिसके बीच 2 बार कार्रवाई भी स्थगित करनी पड़ी थी।

ये वो बिल हैं जो राज्यों की डिमांड से जुड़े हैं इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि आज विपक्ष संसद की कार्रवाई चलने देगा। इसी के साथ NDA सांसदों ने मंगलवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। संसद के सत्र में विरोध और बयानबाजी अभी भी जारी है क्योंकि जिस प्रकार कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समस्त विपक्षी दलों ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान अमित शाह से बयान की मांग की थी ठीक वैसे ही  NDA सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हालिया पुलिस कार्रवाई पर बहस से बच रहे हैं और बार-बार सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं।

यह भो पढ़ें: 11 अगस्त की टॉप खबरें: देश-दुनिया, बिजनेस, टेक और मनोरंजन के बड़े अपडेट

इसके अलावा BJP अधिकारी मनोज तिवारी ने विपक्षी नेता राहुल गांधी पर तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल गांधी को इस समय संसद में होना चाहिए और झारखंड में छात्रों के खिलाफ कथित “बर्बरता” पर सवालों का जवाब देना चाहिए। सोमवार को भी विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर के चंदे से जुड़े आरोपों समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध किया। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई।

बता दें कि कल यानी 10 अगस्त को 4 बिल पास कराए गए हैं जो चार बिल पेश किए गए हैं उनमें केरल का नाम बदलकर केरलम करने का बिल, ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026, माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026 और नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (अमेंडमेंट) बिल, 2026 शामिल हैं।

यह भो पढ़ें: राहुल गांधी पर धर्मेंद्र प्रधान का हमला, बोले- कांग्रेस का लोकतंत्र भी ‘सेलेक्टिव’

अभी तक लोकसभा में 8 बिल लाए गए जिसमें से चार ही पास किए गए हैं। राज्यसभा में मंगलवार को विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा अयोध्या के राम मंदिर से जुड़ा नया मुद्दा उठाने की अनुमति मांगने के बाद सदन में हंगामा हो गया, जिसके कारण कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

यह भो पढ़ें: आज की बड़ी खबरें 11 अगस्त: राजनीति से बाजार, टेक और फिल्म जगत तक क्या रहा खास

सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह के बयान और छात्र आंदोलन पर चर्चा की पेशकश भी की गई, लेकिन विपक्ष अपनी मांगों पर कायम रहा। विपक्ष का कहना है कि सिर्फ पेपर लीक निरोधक कानून संशोधन बिल पर इस मानसून सत्र में चर्चा हुई है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर राज्यसभा BAC की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.