Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का बंद, रांची समेत पूरे प्रदेश में असर

रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद बुलाया है। बंद का असर रांची समेत कई जिलों में देखने को मिल रहा है। कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और टायर जलाकर रास्ता रोकने की कोशिश की।

Palak Gupta

11 अगस्त 2026

1 min read
Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का बंद, रांची समेत पूरे प्रदेश में असर

आज झारखंड में हो रहे छात्र प्रदर्शन को 17वां दिन है। छात्र निरंतर तीन हफ्ते से प्रदर्शन पर बैठे हैं और JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर उनकी दृढ़ता और भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को प्रदर्शनकरियों के काबू न आने पर पुलिस अधिकारियों ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया जिसके बाद स्थिति और भी बिगड़ गई।

प्रदर्शनकारियों ने अपनी भीड़ को विधानसभा की ओर मोड़ लिया था। आगे बढ़ते प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेट लगाए जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेट तोड़ दिए। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए पानी की बौछार शुरू की।

यह भी पढ़ें: Bihar Police Driver भर्ती: 11,847 उम्मीदवारों के DET Admit Card जारी, 24 अगस्त से टेस्ट

रांची के SSP राकेश रंजन ने कहा कि पुलिस CCTV फुटेज की जांच करेगी और ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कथित तौर पर बाधित किया। उन्होंने बताया कि सोमवार की झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों और रांची की हालत देख विरोध में बीजेपी ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान किया है। मंगलवार को राज्य के अधिकतर स्कूल और अन्य केंद्र बंद रहे, जबकि राजधानी रांची सहित कई अन्य शहरों में वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

यह भी पढ़ें: बदलते एशिया में भारत-चीन की रेस, कूटनीति में कौन कितना आगे?

सुबह आठ बजे से आधी रात तक रहेगा बंद

विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने और विरोध में भाजपा के अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि सोमवार को रांची में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा पानी की बौछार करने, आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज करने के विरोध में यह बंद बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि बंद सुबह आठ बजे से आधी रात तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है।

भाजपा ने पुलिस द्वारा की गई कठोर कार्रवाई को छात्रों के खिलाफ अत्याचार और क्रूर व्यवहार बताकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि वह छात्रों की शिकायतों का समाधान करने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग कर रही है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वह छात्रों की चिंताओं को समझ रहे हैं लेकिन उनको यह भी समझ आ रहा है कि कुछ विपक्षी नेता अपने निजी राजनैतिक लाभ के लिए बच्चों को और उकसा कर माहौल ख़राब कर रहे हैं। सोरेन ने कहा कि छात्रों को अपनी मांगें शांतिपूर्ण तरीके से रखने का पूरा अधिकार है और सरकार उनकी मांगों की पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जांच करेगी।

यह भी पढ़ें: कैमूर में सड़क किनारे लावारिस ट्रॉली बैग से मचा हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला राज

दिल्ली के संसद तक बात पहुंची

झारखंड JPSC-JSSC प्रदर्शन की गूँज दिल्ली में हो रहे संसद संवाद तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा और NDA के अन्‍य सहयोगी दलों ने मंगलवार को संसद परिसर में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को सवालों से घेरकर प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने विपक्ष पर मुद्दे से भागने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के बीच प्रियंका गांधी ने झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों से मुलाकात की है। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं। झारखंड के प्रदर्शन को देख सियासी हलचल और बयानबाजी और भी तेज हो गई है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.