18 जुलाई 2026 की 20 बड़ी खबरें: देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन अपडेट

दुनियाभर और भारत के अलग-अलग हिस्सों में आज कई बड़ी घटनाएं हुईं। कहीं नए घटनाक्रम सामने आए, तो कहीं महत्वपूर्ण फैसलों और हादसों ने लोगों का ध्यान खींचा। आइए जानते हैं देश और दुनिया की आज की प्रमुख खबरें विस्तार से।

Shakshi Chauhan

18 जुलाई 2026

1 min read
18 जुलाई 2026 की 20 बड़ी खबरें: देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन अपडेट

जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी गई, महिला ने थप्पड़ मारने की भी कोशिश

दल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दिपके पर एक महिला ने स्याही जैसा तरल पदार्थ फेंक दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब दिपके भाषण दे रहे थे, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। यह घटना जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने के कुछ देर बाद हुई। इसके बाद दिपके ने अनश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। CJP 6 जून से NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। महिला की पहचान और हमले की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज़म ख़ान की जौहर यूनिवर्सिटी पर क्यों चला बुलडोजर? प्रशासन ने बताई वजह

रामपुर में सपा नता आज़म ख़ान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने का आदेश जारी हुआ है। रामपुर विकास प्राधिकरण के अनुसार यह इमारतें बिना किसी नोटिस पास कराए बनाई गई थी। यूनिवर्सिटी में कुल 40 इमारतें हैं, जिनमें से 38 इस दायरे में आती हैं। प्राधिकरण ने पहले नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया था। समयसीमा पूरी होने के बाद अब इमारतों को तोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। आज़म ख़ान ने 2006 में यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के दौरान कहा था कि इसे बनाने में उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़।

छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ जैसे हालात से जनजीवन बेहाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भारी बारिश ने 93 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, यहां 24 घंटों में 415.6 मिमी यानी 16 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। इससे पहले 1933 में 14.93 इंच बारिश का रिकॉर्ड था। शहर की सड़कों पर कमर तक पानी भर गया है और कई पॉश कॉलोनियां पूरी तरह डूब गईं। नेशनल हाईवे पर 4-5 फीट पानी भरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इस आपदा में डूबने से एक महिला की मौत हो गई है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए मोटर बोट और SDRF टीम तैनात की हैं, कई लोग घरों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: गोल्ड खरीदने का शानदार मौका चांदी ₹5,000 सस्ती, सोने के दाम भी फिसले, देखें शहरवार रेट

राम मंदिर ट्रस्ट में होंगे वैष्णव संप्रदाय के विद्वान? 22 जुलाई की बैठक पर नजर

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 22 जुलाई को अहम बैठक होगी, जिसमें रिक्त पदों को भरने पर फैसला संभव है। सूत्रों के अनुसार वैष्णव संप्दाय के विद्वानों और स्थानीय संतों को अधिक प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। बैठक में नए महासचिव और CEO की नियुक्ति पर भी चर्चा होगी। दर्शन व्यवस्था, राज -भोग और पूजा-पद्धति में बदलाव पर भी मंथन चल रहा है। चढ़ावा प्रबंधन पारदर्शी बनाने पर भी फैसला संभव है। पूर्व ट्रस्टी के पुत्र यतींद्र मिश्र समेत कई नाम चर्चा में हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बाद ट्रम्प की बड़ी मांग, संसद से मांगे ₹8 लाख करोड़; विरोध भी तेज

भारत के दम पर Apple बना दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, नया रिकॉर्ड कायम

ऐपल शुक्रवार को Nvidia को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई, जिसका मार्केट कैप करीब 4.9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। Nvidia के शेयरों में 3.5% गिरावट आई, जिससे उसका मार्केट कैप घटकर लगभग 4.86 ट्रिलियन डॉलर रह गया। अप्रैल 2025 के बाद यह पहला मौका है , जब ऐपल फिर टॉप पोजीशन पर पहुंची है। AI शेयरों को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों का रुझान स्थिर टेक कंपनियों की तरफ बढ़ रहा है। ऐपल का स्टॉक इस साल अब तक करीब 23% बढ़ चुका है। Nvidia अक्टूबर में 5 ट्रिलियन डॉलर पार करने वाली पहली कंपनी बनी थी। ऐपल में सीईओ टिम कुक से जॉन टर्नस को कमान सौंपने की प्रक्रिया भी चल रही है।

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: दुनिया भर में गिरावट के बीच सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, जानें भारतीय बाजार में क्यों आई रैली

Petrol-Diesel Price Today: 18 जुलाई के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव

18 जुलाई 2026 को देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं और सरकारी तेल कंपनियों ने नई दरें जारी नहीं की हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर बिक रहा है। यह स्थिरता 25 मई से बनी हुई है, जब आखिरी बार क़ीमतों में बदलाव हुआ था। अमेरिका-ईरान तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। कल 17 जुलाई को कच्चे तेल के दाम करीब 5% बढ़कर बद हुए थे। इसके बावजूद IOCL, BPCL और HPCL ने खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। शहरों में दरें राज्यों के अलग-अलग टैक्स के कारण अलग अलग हैं।

सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल से जबरन हटाया जा सकता है? जानिए कानून क्या कहता है

सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार तड़के जंतर-मंतर से जबरन हटाकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, वे 20 दिनों से नीट परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ भूख हड़ताल पर थे। पत्नी गीतांजलि ने कहा कि परिवार की सहमति बिना कोई दवा न दी जाए। इसी बीच अभिजीत दिपके भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस घटनाक्रम ने यह सवाल फिर खड़ा कर दिया है कि क्या भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति को जबरन हटाया जा सकता है।

ईरान के मिसाइल हमले के बाद कुवैत में उड़ानें ठप, बिजली-पानी के प्लांट भी प्रभावित

ईरान ने शनिवार को कुवैत पर मिसाइलों की बौछार कर दी, जिससे हवाई क्षेत्र बंद करना पड़ा और सभी उड़ानें रोकनी पड़ीं। हमले में एक पावर और डिसैलिनेशन प्लांट में आग लग गई, जिससे बिजली-पानी आपूर्ति पर संकट का खतरा है। कुवैत अपनी 90% पेयजल जरूरत डिसैलिनेशन प्लांट्स से पूरी करता है, इसलिए हमला गंभीर माना जा रहा है। ईरान के IRGC ने दावा किया कि उन्होंने कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। सुबह से हवाई हमले के सायरन बजते रहे और लोगों को घरों में शरण लेने की चेतावनी दी गई।

प्रयागराज के मेजा में जलभराव से लोग परेशान, रेलवे स्टेशन रोड पर बढ़ी मुश्किलें

प्रयागराज के मेजा में शुक्रवार की बारिश के बाद रेलवे स्टेशन मार्ग, पटेल चौराह और सिरसा बाईपास रोड पर भारी जलभराव हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। रेलवे स्टेशन मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। रात में पर्याप्त रोशनी न होने से कई लोग अंधेरे और कीचड़ में फिसलकर गिर गए और चोटिल हुए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह समस्या हर साल होती है, फिर भी विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम राज यादव ने बरसात के बाद सड़कों को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।

प्रयागराज में 5.23 करोड़ की संपत्ति पर स्टाम्प चोरी, 20 लाख की रिकवरी के आदेश

प्रयागराज के म्योर रोड पर स्थित एक कोठी की रजिस्ट्री में स्टाम्प शुल्क चोरी का ममला सामने आया है, जिसमें जिलाधिकारी ने खरीदार पर 20 लाख से ज्यादा की वसूली का आदेश दिया है। जांच में पता चला कि 2021 में 3.62 करोड़ में दर्ज कोठी का वास्तविक मूल्य करीब 5.23 करोड़ रुपये था। इस वजह से 18.54 लाख रुपये स्टाम्प शुल्क और 1.61 लाख रुपये पंजीकरण शुल्क कम जमा किया गया था। नोटिस के बावजूद खरीदार सुनवाई में पेश नहीं हुआ, जसके बाद उपलब्ध सबूतों के आधार पर फैसला सुनाया गया। तय समय में भुगतान न होने पर पूरी राशि भू-राजस्व की तरह वसूली जाएगी।

मेरठ स्नेक मर्डर केस: नींद की गोलियां देकर प्रेमी संग पति को सांप से डसवाया, खौफनाक साजिश का खुलासा

मेरठ में सामने आए स्नेक मर्डर केस ने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी ने पहले पति को खाने में नींद की गोलियां दीं। इसके बाद प्रेमी और एक सपेरे की मदद से पति को दो बार सांप से डसवाया गया। हत्या को प्राकृतिक मौत दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन जांच में पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: टिन्नू-मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, पूछताछ तेज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी टिन्नू और मनीष यादव को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि चोरी की रकम और अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके। रिमांड के दौरान दोनों आरोपी गमछे से अपना चेहरा छिपाते नजर आए। जांच एजेंसियां चोरी की पूरी साजिश और पैसों की बरामदगी में जुटी हैं। इस मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।

PM मोदी से मुलाकात के बाद मनीष तिवारी पर बढ़ीं चर्चाएं, शायराना अंदाज में दिया जवाब

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष और राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि मनीष तिवारी ने इन अटकलों पर सीधे जवाब देने के बजाय शायराना अंदाज अपनाया। उन्होंने कहा कि हर मुलाकात के अपने मायने होते हैं। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

धर्मेंद्र प्रधान के बाद PM मोदी पर भी CJP का निशाना, इस्तीफे की उठाई मांग

धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब CJP ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। संगठन ने शिक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। CJP का कहना है कि युवाओं का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी लगातार जारी है।

सिर्फ 20 रुपये में 2 लाख का बीमा, जानिए मोदी सरकार की इस योजना का पूरा फायदा

मोदी सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बेहद कम प्रीमियम में दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराती है। सालाना सिर्फ 20 रुपये देकर 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर लिया जा सकता है। यह योजना 18 से 70 वर्ष तक के लोगों के लिए उपलब्ध है। दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में बीमा राशि का लाभ मिलता है। योजना का प्रीमियम बैंक खाते से स्वतः कट जाता है।

NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का ‘रेट कार्ड’ हमला, युवाओं के सामने रखे 3 बड़े समाधान

NEET पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कथित “रेट कार्ड” का जिक्र करते हुए परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने युवाओं के सामने तीन बड़े समाधान भी रखे, जिनमें पारदर्शी जांच और सख्त कानून की बात शामिल है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इस मुद्दे पर सियासी बहस और तेज हो गई है।

लंदन पहुंचते ही टीम इंडिया से अलग हुए विराट कोहली, 19 जुलाई को खेलेंगे आखिरी वनडे

भारतीय टीम के लंदन पहुंचने के बाद विराट कोहली कुछ समय के लिए टीम से अलग हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार वह निजी कारणों से टीम से दूर हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह 19 जुलाई को अपना आखिरी वनडे मैच खेल सकते हैं। हालांकि टीम प्रबंधन की ओर से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। क्रिकेट प्रशंसकों की नजर अब उनके अगले मुकाबले पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें: MBA छात्रा की हत्या में सनसनी – आरोपी ने उगला सच, ढाई घंटे तक की हैवानियत, शव संग भी, SI लिखते हुए रो पड़ी

कद्दू की सब्जी में मिलाई नींद की गोलियां, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या का खुलासा

मेरठ के चर्चित हत्या मामले में पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में पता चला कि पत्नी ने पति को कद्दू की सब्जी में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर सांप से डसवाकर हत्या की साजिश को अंजाम दिया गया। शुरू में इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई थी। पुलिस की जांच के बाद पूरा मामला उजागर हो गया।

यह भी पढ़ें: ISRO से इस्तीफों पर सरकार का जवाब, गगनयान मिशन को लेकर स्थिति साफ

एथेनॉल ब्लेंडिंग से सस्ता नहीं होगा पेट्रोल? पूर्व HPCL चेयरमैन ने बताई बड़ी वजह

पूर्व HPCL चेयरमैन ने कहा है कि केवल एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने से पेट्रोल की कीमतें कम नहीं होंगी। उनके मुताबिक पेट्रोल की कीमत कई अन्य आर्थिक और वैश्विक कारकों पर निर्भर करती है। एथेनॉल ब्लेंडिंग का उद्देश्य आयातित तेल पर निर्भरता कम करना और पर्यावरण को फायदा पहुंचाना है। इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होती है, लेकिन कीमतों में तत्काल बड़ी कमी की उम्मीद नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़ें: River Indie Electric Scooter ने मचाया धमाल, जून में पहली बार बिकीं 4,436 यूनिट्स

Mahindra की नई SUV अगस्त में हो सकती है लॉन्च, जानें फीचर्स और इंटीरियर की डिटेल्स

महिंद्रा अगस्त महीने में अपनी नई Vision S SUV पेश कर सकती है। कंपनी इस मॉडल में आधुनिक डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स देने की तैयारी में है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और पूरी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऑटो सेक्टर में इस SUV को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student with a strong passion for writing and creative expression. She enjoys turning her ideas into engaging, relatable stories… और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student with a strong passion for writing and creative expression. She enjoys turning her ideas into engaging, relatable stories and often writes about trending and thought-provoking topics. Through her work, she aims to connect with readers while continuously improving her skills as a writer.

Leave a Comment