मेरठ मर्डर: पति की हत्या में दामिनी ने पार की हैवानियत की हद, सामने आई खौफनाक साजिश

मेरठ में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां पुलिस के अनुसार एक महिला ने अपने प्रेमी और एक सपेरे की मदद से अपने पति की सांप से कटवाकर हत्या करवा दी। शुरुआत में इसे सामान्य सांप के काटने से हुई मौत माना गया, लेकिन पुलिस जांच में पूरी साजिश का खुलासा हो गया। इस मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और सपेरे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Shakshi Chauhan

18 जुलाई 2026

1 min read
मेरठ मर्डर: पति की हत्या में दामिनी ने पार की हैवानियत की हद, सामने आई खौफनाक साजिश

मेरठ में हैरान करने वाला हत्याकांड सामने आया है पत्नी ने प्रेमी से सपेरे की मदद से करवाई पति की सांप से कटवा कर हत्या। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस के अनुसार एक महिला ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। आरोप है की हत्या को प्राकृतिक मौत दिखाने के लिए एक सपेरे की मदद ली गई और पति को जहरीले सांप से कटवाया गया पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक का नाम अतुल बताया जा रहा है वह अपने परिवार के साथ मेरठ में रहता था। शुरुआत में परिवार और आसपास के लोगों को लगा कि उसकी मौत सांप से कटने से हुई लेकिन जो पुलिस ने पूरे मामले की गहराई की जांच की तो ऐसे सबूत सामने आए जिनसे पता चला कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं बल्कि पहले से बनाई गई हत्या की साजिश थी।

Snake bitten
Snake Bitten Murder Images: Pixabay

पुलिस जांच में सामने आया कि अतुल की पत्नी दामिनी का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन अतुल उनके रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट बन रहा था इसी कारण दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई इसके लिए उन्होंने एक सपेरे से संपर्क किया और जहरीले सांप का इंतजाम किया। आरोप है कि तय योजना के अनुसार रात के समय अतुल को साफ से कटवाए गया इसके बाद सभी को यह दिखाने की कोशिश की की उसकी मौत अचानक सांप के कटने से हुई।

परिवार और आसपास के लोगों ने भी पहले इसे एक सामान्य घटना माना लेकिन कुछ परिस्थितियों ने पुलिस को शक करने पर मजबूर कर दिया।
पुलिस ने जब दामिनी से पूछताछ की तो उसके बयान बार-बार बदलते रहे। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल फोन की कॉल डिटेल बातचीत और अन्य तकनीकी सबूत की जांच की। जांच के दौरान पत्नी उसके प्रेमी और सपेरों के बीच संपर्क होने के प्रमाण मिले इन्हें सबूत के आधार पर पुलिस ने तीनों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: सोने चांदी का भाव 16 मई : सोना हुआ सस्ता चांदी भी ₹10000 हुई सस्ती, जाने अपने शहर के नए भाव 

पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस का कहना है की हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी और इसमें हर व्यक्ति की अलग-अलग भूमिका थी। किसी ने सांप की व्यवस्था की किसी ने योजना बनाई और फिर उसे अंजाम दिया इसके बाद मामले को हादसा साबित करने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने इस मामले में पत्नी दामिनी उसके प्रेमी और सपेरे को गिरफ्तार कर लिया तीनों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने सहित कहीं गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें: 20 सांसद और 60 विधायक छोड़ने की चर्चा, फिर भी ममता को मिला बड़ा समर्थन

जैसे ही यह घटना सामने आए तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई लोग इस बात से हारने की किसी की हत्या करने के लिए इतना अलग और खतरनाक तरीका अपनाया गया। आमतौर पर सांप के काटने की घटनाओं को हादसा माना जाता है लेकिन इस मामले में उसी का इस्तेमाल हत्या के लिए किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक मोबाइल रिकॉर्ड और वैज्ञानिक जांच की मदद से इस जटिल मामले का खुलासा किया गया।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 8 मार्च को क्या है सोने का नया रेट? चांदी की कीमत भी जानें

यदि गहराई से जांच नहीं होती तो इस मौत को सामान्य सांप के काटने का मामला मानकर फाइल बंद हो सकती थी।
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि किसी भी संदिग्ध मौत की निष्पक्ष और गहराई से जांच कितने ज्यादा जरूरी होती है।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way