तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ के स्टार विजय का नाम एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में छा रहा है। बताया जा रहा है कि जान नायगन आखिरकार रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म के प्रोडूसर ने विजय के शानदार पोस्टर के साथ इस फिल्म के ऑफिशियल रिलीज़ डेट दर्शकों को अनाउंस कर दी है।
विजय की यह फिल्म काफी लंबे समय से किसी न किसी कारण टाली जा रही थी। विजय के फैंस के लिए यह फिल्म बेहद यादगार मानी जा रही है क्योंकि राजनीति के कार्यों में व्यस्त होने के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री में जन नायगन के बाद कदम नहीं रखेंगे। जन नायगन विजय के फिल्म करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Ramayana Trailer: ‘रामायण’ के ट्रेलर रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस के लिए खुशखबरी
फिल्म की रिलीज को क्यों टाला गया ?
पिछले कई महीनों से फिल्म की रिलीज को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। शुरुआत में इसे जनवरी 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन CBFC यानी सेंसर बोर्ड से जुड़ी टेस्टिंग, कानूनी विवाद और फिल्म की ऑनलाइन लीक जैसी घटनाओं के चलते इसकी रिलीज बार-बार टलती रही। CBFC से सर्टिफिकेट मिलने के बाद, फैंस को बड़ी बेसब्री से फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का इंतजार था। अब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फाइनली फिल्म की रिलीज डेट 23 जुलाई बता दी है।
इस फिल्म की डायरेक्शन एच. विनोद ने दी है जिन्होंने कहा था कि यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन 6 महीने की अल-टल और कई अन्य बदलावों के बाद इस फिल्म को आखिरकार परदे पर लाया जा रहा है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रियामणि, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और ममिता बैजू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Day 3: तीसरे दिन 60% उछली कमाई, वीकेंड पर 60 करोड़ क्लब के पार
फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज
रिलीज डेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #JanaNayagan और #ThalapathyVijay ट्रेंड करने लगे हैं। इसी के साथ विजय ने भी X पर ट्वीट करके फिल्म की रिलीज डेट पक्की होने की खुशी जताई। यहां तक कि एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की अच्छी मांग देखने को मिली। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले सप्ताह में शानदार ओपनिंग कर सकती है।
यह भी पढ़ें: राधिका अंबानी और जाह्नवी कपूर का डांस वीडियो वायरल, दोस्त की शादी में दोनों ने जमकर किया सेलिब्रेशन
राजनीति में कदम रखने के बाद आखिरी फिल्म
विजय ने 2024 में सभी फैंस को यह बता दिया था कि एच विनोद की ‘जन नायगन’, पॉलिटिक्स में एंट्री से पहले उनकी आखिरी फिल्म होगी। इसलिए इस फिल्म को लेकर थलपति फैंस में बहुत एक्साइटमेंट थी और जोरों से अपने सुपरस्टार को परदे पर देखने का इंतजार किया जा रहा था।
माना जा रहा था कि पॉलिटिक्स में धमाका करने के लिए तैयार विजय को इस फिल्म से अपने फैन बेस को, अपने वोटर बेस में बदलने का एक मौका मिलेगा। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ‘जन नायगन’ की रिलीज सिर्फ बॉक्स ऑफिस इवेंट नहीं होगी, बल्कि यह विजय के फिल्मी करियर का भावनात्मक समापन भी साबित हो सकती है।