हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ा हमला: ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत, 8 अन्य चालक दल के सदस्य घायल

Shakshi Chauhan

14 जुलाई 2026

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर समुद्री मार्गों पर भी साफ दिखाई देता है। सोमवार देर रात Hormuz जलडमरूमध्य से गुजर रहे संयुक्त अरब यूएई के दो तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला किया गया। इस हमले में एक भारतीय चालक सदस्य की मौत हो गई जबकि 8 अन्य सदस्य घायल हो गए यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार यूएई के दो तेल टैंकर मोंबासा और अल बहियाह ओमान के समुद्री क्षेत्र से होकर Hormuz जलडमरूमध्य के दक्षिणी मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन पर क्रूज मिसाइल ने हमला कर दिया। हम लोग के बाद दोनों जहाजों में आग लग गई हालांकि चालक दल और बचाव टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई। इसके अलावा आठ अन्य चालक दल के सदस्य घायल हुए हैं शुरुआती जानकारी के मुताबिक घायलों में कोई भारतीय नागरिक भी शामिल है जबकि कुछ अन्य विदेशी नागरिक है। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है।

होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव
Hormuz attack,1 Indian dead Images: Pexels

रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने दावा किया है कि इन जहाजों को पहले चेतावनी दी गई थी लेकिन कथित रूप से चेतावनी का पालन नहीं करने पर उन्हें निशाना बनाया गया। वही यूएई ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। यूएई ने कहा है कि वह अपनी सुरक्षा और राष्ट्र हितों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम जरूर उठाएंगे।

और पढ़े: आज की बड़ी खबरें: 13 जुलाई 2026 के दिनभर के सभी बड़े अपडेट्स, एक क्लिक में पढ़ें

दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्गों में से एक माना जाता है Hormuz जल्डमरूमध्य। दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल और गैस इसी रास्ते से होकर विभिन्न देशों तक पहुंचता है ऐसे में क्षेत्र में किसी भी प्रकार का सैन्य हमला पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति और तेल की कीमतों पर असर डाल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तरह की घटनाएं लगातार होती रही तो वैश्विक व्यापार और समुद्री परिवहन पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

और पढ़े:अलीगढ़ में महिला ने ससुर पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

इस घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई कुछ देशों ने अपने जहाजों को अतिरिक्त सतर्कता भारत ने की सलाह दी गई है वहीं क्षेत्र में तनाव बढ़ाने के कारण कहीं अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों भी अपनी जहाज के मार्गों की समीक्षा कर रही है। भारत सरकार की ओर से फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है भारतीय अधिकारियों के संपर्क में संबंधित एजेंसियां है ताकि घायल भारतीय नागरिक को हर संभव सहायता मिल सके विदेश मंत्रालय भी पूरी घटनाक्रम की जानकारी में जुटा हुआ है।

यह हमला ऐसे समय हुआ जब मध्य पूर्व में पहले ही तनाव बना हुआ है अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव के कारण पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दोनों देशों के बीच तनाव जल्द काम नहीं हुआ तो इसका असर केवल क्षेत्रीय सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि वैश्विक व्यापार तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

फिलहाल इस दुखद घटना में जान दबाने वाले भारतीय नाभिक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है वहीं घायल चालक दल के सदस्यों का इलाज जारी है और मामले की जांच भी हो रही है।

Leave a Comment