देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पड़ा कमजोर, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

देश के ग़रीब 70% हिस्से में मानसून कमजोर पद गया है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में नया मज़बूत सिस्टम नहीं बना। इसके उलट उत्तराखंड , हिमाचल और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन से हालात गंभीर है। जिससे सड़क बंद है, मौसम विभाग ने इन तीनों पहाड़ी राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

Shakshi Chauhan

13 जुलाई 2026

1 min read
देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पड़ा कमजोर, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पड़ा कमजोर – उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, देश के कई हिस्सों में मानसून की रफ़्तार अब धीमी पड़ गई है। लेकिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश का क़हर अब भी जारी है। मौसम विभाग ने इन तीनों राज्यों में अगले चौबीस घंटों के दौरान भारी बारिश। भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

मौसम विभाग के अनुसार देश के 70% हिस्से से मानसून के बादल ग़ायब हो गए हैं। इसे सब से बड़ी वजह मानसून को सक्रिय रखने वाले सिस्टम कमजोर पड़ना है। नौ जुलाई के बाद बंगाल की खड़ी में कोई नवा मज़बूत लो प्रेशर सिस्टम नहीं बना। जिससे हवाओ को पर्याप्त नमी नहीं मिल पाई। साथ ही मानसून की ट्रफ भी अपनी सामान्य जगह से उत्तर की तरफ खिसक गई है।

इस वजह से मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के बड़े हिस्से में बादल और बारिश दोनों काफ़ी कम हो गए हैं। फ़िलहाल बारिश मुख्य रूप से उत्तर भारत, पूर्वी राज्यों और पूर्वोत्तर तक ही सीमित रह गई है। मौसम विभाग का कहना है की अगले कुछ दिनों में मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना कम है, हालांकि प्रशांत महासागर में 3 नए सिस्टम बन रहे हैं और अगर इनमें से कोई एक बंगाल की खड़ी तक पहुँच गया तो मानसून दोबारा तेज हो सकता है।

और पढ़े: दिनभर की 20 बड़ी खबरें: देश, दुनिया और कारोबार की सभी अहम अपडेट

दूसर तरफ़ उत्तराखंड में हालाह गंभीर बने हुए हैं। लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में 100 से ज़्यादा सड़क बंद हो गई है। अल्मोड़ा में पाँच, रुद्रप्रयाग में चार, चमोली में 12 और पिथौरागढ़ में, 14 सड़क बंद हैं। नैनीताल में हल्द्वानी-भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ पुल के पास सड़क धँसने से भारी वाहनों की आवाजाही रुक गई है। उत्तर काशी में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हैं और वहाँ दस ग्रामीण रस्तों पर मलबा आ गया है। टिहरी जिले के नौ ग्रामीण रास्तों पर भी मलबा आने से आवाजाही बंद पड़ी है।

और पढ़े: OnePlus का नया 5G फोन आज देगा दस्तक, बड़ी 8,000mAh बैटरी और दमदार कैमरा बनेगा खासियत

मौसम विभाग ने राज्य के पहाड़ी इलाक़ों में अगले कुछ दिन तक भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। इसके पहले भी देहरादून समेत कई जिले में रेड अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की जा चुकी है। और प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी थी। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी 120 से ज़्यादा सड़के बारिश और भूस्खलन के कारण प्रभावित हुई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम संवेदनशील इलाक़ों पर लगा तार नज़र बनायी हुई है।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way