प्रयागराज हाईवे हादसा: वाराणसी जा रहे परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मासूम बच्ची की मौत; चार घायल

Palak Gupta

11 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में देर रात ट्रक एक्सीडेंट के कारण डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची की जान चली गयी। बताया जा रहा है कि यह हादसा गुरुवार की देर रात को हुआ। ट्रक हादसे में सिर्फ एक बच्ची ही नहीं बल्कि पूरा परिवार वही मौजूद था। इस दुर्घटना में दो महिलाओं और दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में ट्रक मालिक ने वीडियो वायरल कर दी जान, पत्नी, साले और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल यह मामला गुरुवार की देर रात ढाई बजे का है जब वाराणसी मुंडन संस्कार के लिए जा रहा परिवार हाईवे के किनारे ही ढाबे पर चाय पीने के लिए रुका था। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी खड़ी कार को टक्कर मार दी। कार के अंदर डेढ़ साल की बच्ची सहित दो महिलाएं थी जिनको गंभीर रूप से चोटें आईं। हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

एक्सीडेंट के तुरंत बाद ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और गंभीर लोगों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही जब डॉक्टर ने बच्ची की नब्ज देखते ही उसको मृत घोषित कर दिया। मौके पर ही पुलिस को जांच के लिए बुलाया गया। बताया जा रहा है कि उन्नाव जनपद के पुरवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला परिजादीगढ़ी निवासी अखिलेश कुमार अपने परिवार के साथ कार से वाराणसी मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: बारुईपुर गैंगरेप केस का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मां ने शव लेने से किया इनकार

उन्होंने सोरांव थाना क्षेत्र के सरसा गांव स्थित गुलाब ढाबा के सामने अपनी कार खड़ी की। परिवार के तीन पुरुष सदस्य ढाबे पर चाय-नाश्ता करने चले गए, जबकि महिलाएं और बच्चे कार के अंदर ही बैठे थे। इसी दौरान तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोग कई फीट दूर जा गिरे।

हादसे में डेढ़ साल की बच्ची नित्या की मौके पर ही जान चली गयी थी वहीं ढाई वर्ष का अनमोल, उनकी माँ मंजू देवी और बच्ची की माँ आरती देवी बुरी चोटों से घायल हो गयी। निजी अस्पताल ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्रयागराज के SRNअस्पताल रेफर कर फिर घायलों को वहां ले जाकर इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि वे अभी भी वहीं भर्ती हैं ।

यह भी पढ़ें: Gurgaon Encounter: गुड़गांव में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 4 अपराधी ढेर; गोली लगने से 3 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस ने जांच शुरू कर दी

मौके पर पुलिस अधिकारियों ने आकर पास के लोगों और CCTV फुटेज की जांच-पड़ताल कर मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। थाना प्रभारी सोरांव दीन दयाल सिंह ने बताया कि पीड़ित अखिलेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। हालांकि अभी ट्रक और उसके चालक की कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Comment