मुंबई में आज स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? प्राइवेट ऑफिस में WFH को लेकर BMC ने जारी किया स्पष्टीकरण

सोशल मीडिया पर वायरल हुए दावे में कहा गया की मुंबई में बुधवार को स्कूल बंद रहेगा और निजी दफ़्तर को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई। जिसे BMC ने पूरी तरह फ़र्ज़ी बताए है। मंगलवार को भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी थी लेकिन मौसम सुधारने पर बुधवार से हालत सामान्य हो गए । फ़िलहाल मुंबई में स्कूल खुले है। हालांकि पड़ोसी पालघर जिले में मौसम के चलते छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Shakshi Chauhan

8 जुलाई 2026

1 min read
सोशल मीडिया पर वायरल हुए दावे में कहा गया की मुंबई में बुधवार को स्कूल बंद रहेगा और निजी दफ़्तर को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई । जिसे BMC ने पूरी तरह फ़र्ज़ी बताए है।मंगलवार को भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी थी लेकिन मौसम सुधारने पर बुधवार से हालत सामान्य हो गए । फ़िलहाल मुंबई में स्कूल खुले है। हालांकि पड़ोसी पालघर जिले में मौसम के चलते छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मुंबई में भारी बारिश के बाद सोशल मीडिया पर एक मेसेज तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया की बुधवार को शहर के सभी स्कूल बंद रहेगा और निजी कंपनियों को अपनी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की सलाह दी गई है लेकिन BMC ने इस दावे की पूरी तरह ग़लत और बेबुनियाद बताए है।

BMC ने X पर एक बयान जारी करते हुए साफ़ लिखा है की बुधवार के लिए स्कूल बंद करने या निजी दफ़्तर को वर्क फ्रॉम होम की छूट देने से जुड़ा कोई भी नया आदेश जारी नहीं किया गया है। सिविक बॉडी ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह से बने बिना पुष्टि वाले सोशल मीडिया मेसेज पर भरोसा ना करे और मौसम या शहर से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ़ आधिकारिक मेसेज पर ही भरोसा करे। BMC ने यह भी कहा की लोग सही जानकारी के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करे या सिविक हेल्पलाइन से संपर्क करे।

Rain
Heavy rain in Mumbai Image: Pexels

दरअसल यह भ्रम इसलिए भी फैला क्योंकि एक दिन पहला यानी मंगलवार को BMC ने ख़ुद मुंबई के स्कूल और कॉलेज में छुट्टी घोषित की थी। यह फ़ैसला भारी बारिश के चलते लिया गया था। जिसकी वजह से कुछ दो दिन से शहर की रफ़्तार थम गई थी। कई निचले इलाक़ों में पानी भर गया था, जब की लोकल ट्रेन सेवाएं और सड़क यातायात भी पूरी तरह प्रभावित हुआ था।

राहत की बात यह रही की मंगलवार को मौसम में सुधार देखने को मिला। इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई के लिए भारी ऑरेंज अलर्ट को घटाकर येलो अलर्ट कर दिया। बारिश की रफ़्तार कम होने के साथ ही लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चलने लगी और सिविक अधिकारियों ने भी शहर के हालात में सुधार की पुष्टि की।

और पढ़े: Amritsar Crime News: करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

फ़िलहाल की BMC की तरफ़ से बुधवार के लिए किसी भी तरह की छुट्टी के ऐलान नहीं किया गया है। मुंबई में स्कूल सामान्य रूप से खुले हुए हैं और रोज़मर्रा की तरह चल रहे हैं। हालांकि मुंबई से सटे पालघर जिले में मौसम की स्थिति को देखते हुए वहाँ के स्कूल, कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

BMC ने साफ़ तौर पर कहा की नागरिक अफवाहों से बचे और किसी भी ज़रूरी जानकारी के लिए हमेशा प्रशासन के आधिकारिक बयान का ही इंतज़ार करे ताकि ग़लत सूचना की वजह से किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way