अंबाला बोरवेल हादसा: कई घंटे के रेस्क्यू के बाद भी 4 साल के मासूम को नहीं बचाया जा सका

अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम को बचाने के लिए कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Palak Gupta

1 जुलाई 2026

1 min read
अंबाला बोरवेल हादसा: कई घंटे के रेस्क्यू के बाद भी 4 साल के मासूम को नहीं बचाया जा सका

हरियाणा में स्थापित गांव धनोरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें 4 साल का मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए प्रशासन, पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल ने कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन आखिरकार उसे बचाया नहीं जा सका। लगातार घंटों तक कोशिश करने के बाद रेस्क्यू टीम ने उसे 3:30 बजे बोरवेल से निकाल तुरंत ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जब बच्चे को बोरवेल से निकाला तभी उसकी सांसें कमजोर थी और बच्चा भी बेहोशी की हालत में निकाला गया था लेकिन जैसे ही उसे अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया वहीं डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर कहा कि बच्चा मृत है। अस्पताल ले जाते ही बच्चे को डॉ. ऋषिपाल को दिखाया गया चेकउप करते ही डॉक्टर ने बाचे को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक जांच से खुलेगा जहर का राज

क्या है पूरा मामला ?

निवसियों के अनुसार बच्चा दोपहर को खाना खाकर बाहर आँगन में खेल रहा था कुछ ही देर में खेलते-खेलते वो बोरवेल के पास जा पहुँच गया और अचानक उसमें गिर गया। जैसे ही पास के लोगों को पता चला उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को सूचित किया। इसके बाद जिला प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कराकर बच्चे की जान बचाने का प्रयत्न किया।

घटना के बाद प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने लगातार कई घंटों तक बचाव अभियान चलाया, लेकिन मासूम को बचाया नहीं जा सका। अक्सर अभी भी भारत में ऐसे कई राज्य है जिनमें खुले और बिना ढके बोरवेल ने छोटे बच्चों की जानें ली है , हालांकि सुप्रीम कोर्ट समय-समय पर ऐसे खुले बोरवेल को बंद करने का प्रयास किया है लेकिन फिर भी कुछ इलाके रह जाते है।

यह भी पढ़ें: मंगेतर की हत्या की साजिश में सोनम केस की चर्चा, जांच में सामने आए चौंकाने वाले दावे

कई घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पीड़ित की जान को बचने के लिए सूचना मिलते ही NDRF, पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत पते पर पहुंची। बच्चे को बचाने की कोशिश में टीम ने बोरवेल के बराबर में बड़ा गड्ढा खोदा और बचाव करा। इस कार्य को करने में टीम को कई घंटे लगे लेकिन हादसा दर्दनाक तब बना जब कई परेशानियों के बाद भी पीड़ित को जीवित नहीं निकाला जा सका।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल बच्चे के शव को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखा गया है। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और दुख देखा जा रहा है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.