न इंजीनियरिंग डिग्री, न MBA पूरा; फिर भी अरबों की संपत्ति के मालिक बने WhatsApp के नए बॉस Kunal Shah

इंजीनियरिंग और MBA की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए, लेकिन आज कुणाल शाह भारत के सबसे चर्चित स्टार्टअप फाउंडर्स में गिने जाते हैं। FreeCharge और CRED जैसी कंपनियों ने उन्हें नई पहचान दिलाई।

Palak Gupta

24 जून 2026

1 min read
न इंजीनियरिंग डिग्री, न MBA पूरा; फिर भी अरबों की संपत्ति के मालिक बने WhatsApp के नए बॉस Kunal Shah

स्टार्टअप की दुनिया में कुणाल शाह एक ऐसा नाम है जिन्होंने साबित कर दिया कि एक काबिल इंसान बनने के लिए कोई बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं होती, खुद पर विश्वास और थोड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल की जा सकती है। भारतीय टेक कंपनी में जाने-माने क्रेड के फाउंडर अब फेसबुक की सबसे फेमस और भरोसेमंद कंपनी मेटा से जुड़ने जा रहे है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुणाल शाह ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था और MBA न करने के बाद भी टेक फील्ड में एक्सपर्टीज रखते है। कुणाल शाह ने भारत की फिनटेक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में कुणाल शाह को 10 बिलियन से भी ज्यादा डाउनलोडेड सेगमेंट में गिने जाने वाले ऐप नामक व्हाट्सएप का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ( CEO ) घोषित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि वे व्हाट्सएप को अब ग्लोबल लेवल पर संभालने का जिम्मा दिया गया है। निवेश एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेसबुक मेटा कंपनी ने व्हाट्सएप पर 90 करोड़ डॉलर अगर भारतीय करेंसी में देखे तो करीब 8,550 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसी को देखते हुए कुणाल शाह ने सोमवार को क्रेड के CEO के पद से हटने का एलान किया और यह बतलाया की वे CRED की ऑपरेशनल भूमिका छोड़ रहे है।

कई रिपोर्ट्स में पता चला है की कुणाल की नेटवर्थ हज़ारों करोड़ रुपये में जाती है  इस डील के तहत, मेटा बेंगलुरु स्थित फिनटेक फर्म में लगभग 20 प्रतिशत माइनॉरिटी हिस्सेदारी हासिल करेगा। मेटा की इस फंडिंग में सेकेंडरी और प्राइमरी शेयर की खरीदारी की गयी है। कुणाल शाह को सबसे बड़ी पहचान फ्री चार्ज के माध्यम से मिली थी।

फ्री चार्ज एक डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है जो कि रिचार्ज प्लेटफॉर्म भी माना जाता है। फ्री चार्ज ने बहुत कम दिनों में लाखों यूज़र्स का दिल जीत लिया था और फोन में इस एप ने जगह बना ली है। साल 2015 में फ्री चार्ज को स्नैपडील ने करीब 400 मिलियन डॉलर में ख़रीदा था। फ्री चार्ज के बाद कुणाल शाह ने CRED की शुरुआत की। यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जो समय पर क्रेडिट कार्ड बिल भरने वाले ग्राहकों को रिवॉर्ड देता है।

यह भी पढ़ें: AI ऐप से डेटा लीक – 25 देशों में यूजर्स की जानकारी खतरे में, यूजर्स की फोटो, वीडियो और KYC डॉक्यूमेंट तक पहुंचे हैकर्स –

कितनी है कुणाल शाह की नेटवर्थ ?

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक कुणाल शाह की नेटवर्थ हजारों करोड़ रुपये की मानी जा रही है  वर्ष 2026 की रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 15,000 करोड़ रुपये देखी गई है।  उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा क्रेड में उनकी हिस्सेदारी, फ्रीचार्ज की सफल बिक्री से मिला फंड और 200 से अधिक भारतीय स्टार्टअप्स में किए गए एंजेल इन्वेस्टमेंट से आता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.