AC बाजार में नया कीर्तिमान, 81 दिनों में 10 लाख यूनिट बेचकर कंपनी ने किया कमाल

72 साल पुरानी Voltas ने रचा नया इतिहास। भीषण गर्मी के बीच कंपनी ने महज 81 दिनों में 10 लाख एयर कंडीशनर बेचकर नया रिकॉर्ड बना दिया।

Palak Gupta

24 जून 2026

1 min read
AC बाजार में नया कीर्तिमान, 81 दिनों में 10 लाख यूनिट बेचकर कंपनी ने किया कमाल

वोल्टास कंपनी ने इस बार दिखाया शानदार प्रदर्शन। 72 सालो की इस विरासत ने एयर कंडीशनर पर विश्वाश बनाया और इसी के साथ आज यानि सोमवार को वोल्टास के AC कंपनी ने केवल 81 दिनों में 10 लाख यूनिट यानि 1 मिलियन कमाकर लोगो का दिल जीता। इस सेल के बढ़ कंपनी के शेयर लगातार बढ़ते नजर आ रहे है।

दिन प्रति दिन से वोल्टास एयर कंडीशनर की डिमांड निरन्तर बढ़ती जा रही है जो की बाज़ार में अपनी मजबूती दर्शाता है। कंपनी में तेजी खरीदारी के बाद शेयर्स में 4.73 प्रतिशत की तेजी दर्ज़ की गयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार वोल्टास लिमिटेड के शेयर ने 2026 में अभी तक की सबसे बड़ी सेल कर लोगो पर अपना विश्वाश बनाया।

कंपनी के डाटा के मुताबिक कंपनी ने रूम एयर कंडीशनर बेचने का माइलस्टोन हासिल कर और कंपनी के लिए बेंचमार्ग सेट कर दिया है। वोल्टास लिमिटेड की कंपनी टाटा ग्रुप से जुडी है। अभी तक कंपनी ने FY26 के दौरान 22.5 लाख (2.25 मिलियन) रूम एयर कंडीशनर बेचे।

कब हुई थी वोल्टास की शुरुआत ?

वोल्टास की शुरआत 1954 में टाटा ग्रुप ने की है। उस समय पर लोगो के बीच एयर कंडीशन का कोई क्रेज़ नहीं था, काफी कम लोग इस सुविधा के बारे में जानते थे फिर धीरे-धीरे AC की मांग बढ़ती नजर आयी और इसी के साथ कंपनी ने अपनी पहचान बनाई।

AC की क्यों बढ़ रही है मांग ?

यह भी पढ़ें: स्वरोजगार और निवेश पर फोकस, हिमाचल में कारोबार को मिलेगा नया बूस्ट

इस साल भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी देखी गयी है, यहाँ तक की गर्मी इस वर्ष 47 डिग्री तक खींची है जिसके कारण लोगो को भयंकर गर्मी का सामना करना पढ़ा है। लोगो की बढ़ती मांग ने एयर कंडीशनर की सेल्लिंग और भी बढ़ा दी है। पहले AC सिर्फ उच्च वर्ग के लोग ही इस्तेमाल करते थे, लकिन बढ़ती गर्मी के साथ AC ने अपनी जगह मध्य वर्ग के लोगों के घरों में भी बना ली है।

72 साल पहले विकसित इस कंपनी ने और पुराने ब्रांड्स को भारी टक्कर दी है और यह टाटा ग्रुप की इंजीनियरिंग और कूलिंग सॉल्यूशन कंपनियों में से एक है जिसने सभी को साफ़ और सुरक्षित सर्विस देके लोगो का दिल जीता है । बताया जा रहा है की आगे भी शेयर्स बरकरार नजर आएंगे।

वोल्टास कंपनी के मैनेजर कहते है कि ” ग्राहकों की जबरदस्त मांग, इनोवेशन से आई ग्रोथ, काम को बेहतर ढंग से पूरा करने की वजह से यह रिकॉर्ड परफॉर्मेंस हासिल हुई है और आगे भी ऐसे ही बनी रहेगी “। मैनेजमेंट ने कहा कि सभी मार्केट्स में मांग अच्छी बनी हुई है और उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी यह तेजी बनी रहेगी।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.