उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से मेडिकल स्टूडेंट की जान जाने का असली कारण सामने आ गया है। प्रयागराज के यूनाइटेड इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के लास्ट ईयर की छात्रा जिसका नाम सृष्टि मिश्रा की मौत का मामला एक बार फिर खुल कर बाहर आया है, इस बार इस पहेली ने एक नया मोड़ ले लिया है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली 22 वर्ष की सृष्टि मिश्रा शहर के पास मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा थीं।
जहां पहले बताया जा रहा था कि विद्यार्थी की मौत का कारण बीमारी है वही अब पोस्टमार्टम में ज़हर होने के लक्षण मिले है। हालांकि अभी भी कोई कठोर जाँच नहीं की गयी है और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद केस की तह तक जाया जायेगा।
क्या है पूरा मामला?
मध्य प्रदेश के छोटे से जिले से बड़े सपने लेकर आई थी सृष्टि, एक काबिल डॉक्टर बनने के लिए MBBS करने यूनाइटेड इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई के आखरी दिनों में थी। वही उसी बीच घर वालो को खबर गयी कि शनिवार को अचानक सृष्टि की तबीयत ख़राब हो गयी है। चेकअप के लिए जब पीड़ित को अस्पताल लेकर जाया गया तो उसी समय डॉक्टर्स ने हाथ खड़े कर, छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
मौत का कारण जाने के लिए जब लड़की के पिता अनुराग मिश्रा अस्पताल पहुंचे तो वहां कुछ सुराग नहीं मिले फिर पोस्टमॉर्टम करने पर पता चला कि पीड़ित की मौत किसी ज़हरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। अब इन्हें विस्तृत जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। हालांकि इसका केस भी दर्ज कराया गया और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित की मौत का कारण कोई बीमारी है।
परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई में अच्छी थी और भविष्य को लेकर काफी गंभीर थी। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद सृष्टि के माता-पिता, भाई और अन्य परिजन शनिवार को ही प्रयागराज पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मिर्गी के दौरे आने का भी दावा किया हालांकि लड़की के भाई अभिनव मिश्रा और रिश्तेदार डॉ. विवेक तिवारी का कहना है कि सृष्टि को कभी मिर्गी की बीमारी नहीं थी। हालांकि जब कॉलेज में हेल्थ चेकअप किया गया था तब वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई थीं।
पुलिस कर्मियों ने इस पूरे केस पर जांच और भी सख्त कर दी है, अधिकारियो का कहना है कि अभी पूरी जांच फोरेंसिक रिपोर्ट्स पर निर्भर करती है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही असली जड़ पकड़ में आएगी और उसी के बाद इस केस की तेह तक पहुंचा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सृष्टि की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या था।