Jio IPO पर मुकेश अंबानी का बड़ा अपडेट, आज SEBI के पास फाइल होंगे DRHP दस्तावेज

मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, Jio IPO के लिए आज ही SEBI में दाखिल होंगे दस्तावेज; बन सकता है भारत का सबसे बड़ा IPO

Palak Gupta

19 जून 2026

1 min read

रिलायंस डिजिटल के मुख्य संचालक मुकेश अम्बानी ने AGM मीटिंग में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो IPO को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुकेश अंबानी ने 19 जून 2026 को बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स के आई पी ओ का ड्राफ्ट आज दाख़िल करा दिए गया है। इस घोषणा से पहले अंबानी कई बार जियो IPO को लेकर चर्चा कर चुके है।

मुकेश अंबानी के अनुसार वे कंपनी से जुड़े हुए शेयरहोल्डर के साथ गर्व, सम्मान, और शेयर ग्रोथ को आगे बढ़ाने में यकीन रखते है। इसलिए इस ड्राफ्ट की घोषणा होने के लिए निवेशक और विश्लेषक को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था। जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) आज ही भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास दाखिल किया जाएगा और 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

यह सारा प्रोसेस इश्यू प्राइस बुक बिल्डिंग प्रोसेस से तय किया जाएगा। अम्बानी ने जियो IPO के आंतरिक कामो का भी उल्लेख करते कहा कि आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी यह प्रोसेस को लीड कर रहे हैं। मुकेश अंबानी ने कहा, कि Jio की प्रपोज्ड लिस्टिंग दुनिया को दिखाएगी कि भारत ग्लोबल लेवल और ग्लोबल वैल्यू वाली टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है।

क्यों ख़ास है जियो प्लेटफॉर्म ?

मुकेश अम्बानी जियो प्लेटफॉर्म्स के ड्राफ्ट के पास होने पर भावनात्मक होते दिखाई दिए। उनके लिए जियो प्लेटफॉर्म्स केवल एक टेलीकॉम कंपनी नहीं है बल्कि डिजिटल एप्लिकेशन, क्लाउड सर्विसेज, ब्रॉडबैंड, कंटेंट प्लेटफॉर्म और नई तकनीकों जैसी और सुविधाओं से करोड़ो लोगो की मदद करता है। कंपनी सिर्फ एक दो हज़ार नहीं बल्कि 50 करोड़ की संख्या में ग्राहक का आधार और विश्वास है। पिछले कुछ वर्षों में जियो प्लेटफॉर्म्स में कई वैश्विक निवेशकों ने निवेश किया है। इनमें प्रमुख टेक कंपनियां और अंतरराष्ट्रीय फंड शामिल हैं।

AGM में और क्या है खास?

रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट कनेक्टिविटी, डिजिटल टेक्नोलॉजीज जैसे सुविधाएँ भी उपलब्ध है। कंपनी ने भारत के लिए AI इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने और डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की अपनी योजनाओं की जानकारी देते हुए जियो प्लेटफॉर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा कि Jio का यूजर बेस 524 मिलियन सब्सक्राइबर को पार कर गया है, जिससे भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि Jio का 5G सब्सक्राइबर बेस भी 268 मिलियन को पार कर गया है, जो कि चीन के बाहर किसी भी एक देश के टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए सबसे बड़ा 5G यूजर बेस है।

यह भी पढ़ें: बिना सैलरी भी अरबों की कमाई, रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी की आय का बड़ा खुलासा

क्या है कंपनी की आर्थिक सेहत ?

आकाश अंबानी ने दावा देते हुए कहा कि FY26 में 1,46,885 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बनाया गया है जो की वार्षिक आधार पर करीब 14.4 प्रतिशत बढ़ा है ,जिसमे पहली बार में ही कंपनी का प्रॉफिट 30,000 रूपए के पार जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 प्रतिशत मुनाफा पूरे साल में देखा गया है।


Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.