Vivo X500 Pro Max: DSLR का खेल हमेशा के लिए खत्म कर सकता है ये फोन, 200 MP कैमरा के साथ मिलती है धांसू बैटरी

डीएसएलआर को टक्कर देने का फॉर्मूला फोन बन रहा है चीन में। वीवो 500 प्रो मैक्स क्या वाकई में डीएसएलआर की छुट्टी कर देगा?

Palak Gupta

12 जून 2026

1 min read
Vivo X500 Pro Max: DSLR का खेल हमेशा के लिए खत्म कर सकता है ये फोन, 200 MP कैमरा के साथ मिलती है धांसू बैटरी

स्मार्टफोन की इंडस्ट्री में आने वाला है DSLR जैसे कैमरा को तगड़ी टक्कर देने वाला Vivo V500Pro Max लॉन्च होने वाला है। बताया जा रहा है दमदार वीडियो और फोटो क्वालिटी का कॉम्बिनेशन बनके आया है Vivo V500Pro Max , Vivo कंपनी ने अपने फ्लैगशिप्स से पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है वहीं दूसरी ओर अब वो Vivo V500Pro Max के जरिए कैमरा टेक्नोलॉजी में बड़ा गेम बदलने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेवी बैटरी बैकअप के साथ आने वाला यह एंड्रॉइड सिर्फ स्मार्टफोन इंडस्ट्री को नहीं बल्कि एप्पल जैसी बड़ी इंडस्ट्री को भी जोरदार टक्कर देने वाला है। बताया जा रहा है कि यह फोन 200 मेगापिक्सल का कैमरा, 7000mAh की बैटरी और बड़े ही पावरफुल स्नैपड्रैगन , 2nm चिपसेट का कॉम्बिनेशन है। ये सारे फीचर्स एक मामूली DSLR को बढ़िया से टक्कर देने में सक्षम हैं। यहीं तक नहीं बल्कि यह वही एंड्रॉइड है जो 144Hz की डिस्प्ले से निर्मित होगा।

DSLR को चुनौती देने वाला Vivo X500 Pro Max , 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ यह फोन बना सकता है नया रिकॉर्ड।Source - Wikimedia

यह भी पढ़ें: 5 मार्च को Nothing का बड़ा लॉन्च इवेंट, फोन 4a सीरीज़ और नए हेडफोन की उम्मीद

कैमरा कैसे बनेगा सबसे बड़ा प्लस पॉइंट?

आम तौर पर लोग फोन को या तो उसकी बढ़िया स्टोरेज या कैमरा क्वालिटी देखकर ही खरीदते हैं। लेकिन इस फोन में ये दोनों फीचर्स सबसे बड़ा प्लस पॉइंट कहे जाते हैं। Vivo 500Pro Max की सबसे बड़ी खासियत है इसका 200 मेगापिक्सल का परिस्कोप टेलीफोटो कैमरा। टेलीफोटो कैमरा वो होता है जो दूर तक की तस्वीरें क्लियर बिना पिक्सल फटे खींच सकता है।

बताया जा रहा है कि यहीं तक नहीं, इसके साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी दिया जाएगा, जिससे बड़े प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के लिए भी ये फोन DSLR जैसा काम करेगा। खासतौर पर ये लो लाइट, अल्ट्रा जूम और डिटेल कैप्चर करने में काम करेगा।

बैटरी और परफॉर्मेंस कैसी रहेगी?

विवो 500प्रो मैक्स की शानदार बैटरी 7000-8000 मेगावाट की बैटरी सप्लाई करेगी जिसमें 100 वाट की फास्ट चार्जिंग की सुविधा देने की भी संभावनाएं हैं। परफॉरमेंस की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक डिमेन्सिटी 9600 प्रोसेसर लगाने की बात की जा रही है। इसके साथ ही 16 जीबी रैम और हाई स्टोरेज प्रोफेशनल को बड़ी फाइल्स भी आसानी से स्टोर करने की सुविधा देगा।

लॉन्च और कीमत

बताया जा रहा है कि यह फोन करीबन सितंबर 2026 तक लॉन्च हो जाएगा, लॉन्च चीन में किया जाएगा जबकि इसकी भारत में बिक्री साल के अंत तक या फिर 2027 के शुरुआती दिनों में हो सकती है। इसकी कीमत लगभग 1.5 लाख तक बताई जा रही है, हालांकि कुछ रकम ऊपर-नीचे होने की संभावनाएँ हैं।

विवो 500 प्रो मैक्स आने वाले समय का सबसे पावरफुल एंड्रॉइड माना जा रहा है। एआई कैमरा प्रोसेसिंग, हाई मेगापिक्सल और अन्य एडवांस फीचर्स से यह आम यूजर की DSLR खरीदने की जरूरत को कम कर देगा।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.