उत्तर प्रदेश में पकड़े गए 3 नेपाली चोर, लेकर भाग रहे थे सोना और चांदी के किलो भारी ईंटे। उत्तर प्रदेश के रामपुर में पुलिस ने सोने-चाँदी चोरी करने वालों को पकड़ा, यह नेपाली बताए जा रहे है और तेलंगाना से करीब 12 करोड़ की चोरी कर के भाग रहे थे। पुलिस ने 7 किलो सोना और 1 किलो चांदी बरामद कर ली है। करोड़ों के सोने-चांदी पर हाथ साफ कर फरार हो रहे पति-पत्नी और उनकी साली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि तीनों तेलंगाना के अमीर घर में नौकर का काम करते थे, और एक रात तीनों ने योजना बनाकर घर की तिजोरी को लूट कर वापस अपने घर नेपाल भेजने की ठानी। चोरी की कुल कीमत करीब 12 करोड़ आंकी गई है। बताया जा रहा है कि घर के अंदर की पूरी जानकारी पहले से ही जुटा ली गई थी, जिसके बाद बेहद योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।
जहाँ चोरी की गई है वह तेलंगाना के गाचीबाउली का इलाका बताया जा रहा है। घरवासियों को कुछ नौकरों की जरूरत थी, तभी 3 नेपाली नौकर वहाँ नौकरी करने लग गए, तीनों के एक-दूसरे से गहरे संबंध थे। बताया जा रहा है कि यह पति-पत्नी और उसकी साली की योजना थी, पति जिसका नाम कमल और उसकी पत्नी विमला और उसकी साली कल्पना ने इस चोरी को रात में अंजाम दिया।
शुरुआती दौर में तीनों ने अपने ऊपर घर वालों का विश्वास बढ़ाया, फिर उनके विश्वास का फायदा उठाकर घर में रहने लगे। कमल, विमला और कल्पना ने खुद को सिर्फ काम करने वाले लोगों तक सीमित नहीं रखा। वे घर की दिनचर्या, लोगों की आदतें, आने-जाने का समय – सब समझने लगे थे। एक दिन घर के मालिक अपने परिवार समेत बाहर गए थे तभी तीनों ने मौके का फायदा उठाकर घर की तिजोरी से किलो भर में सोने-चांदी के साथ पैसे भी चुरा लिए।
घटना के बाद आरोपी तेजी से फरार हो गए। तेलंगाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू हुई। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, तुरंत अलर्ट जारी किया गया और विभिन्न टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कोई सामान्य चोरी नहीं, बल्कि पूरी तरह से साजिश के तहत की गई हाई-प्रोफाइल वारदात है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि घरवालों का यह आरोप है कि मौके का फायदा उठाकर इन तीनों ने घर के अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। और जो माल लेकर ये निकले, वह मामूली नहीं था- 7 किलो सोना, 1 किलो चांदी थी जिसकी लागत लगभग 12 करोड़ रुपए के करीब थी। धीरे-धीरे जांच को आगे बढ़ाया गया और बात उत्तर प्रदेश के रामपुर क्षेत्र में पहुँच गई। पुलिस ने तुरंत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करा।
गिरफ्तारी में 7 किलो सोना, 1 किलो चांदी और 25 हजार कैश बरामद हुआ है। यह पूरा माल उसी घर से चोरी किया गया था, जहां वे नौकरी करते थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि इनके साथ और भी लोग जुड़े हैं जिनकी अभी जांच की जा रही है। नेपाल पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि इनकी पूरी जानकारी निकाली जा सके और मामले की तह तक पहुँच सके।
यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में 10% बढ़ोतरी, जून से बढ़कर आएगा बिल – Khabar Mirror










