आज सुबह क्या है सोने-चांदी का भाव? जानें 18K, 22K और 24K के नए रेट

सोने चाँदी के रेट में फिरसे दिखाई दिया उतार चढ़ाव, जानिए क्या है आज के भाव।

Palak Gupta

2 जून 2026

1 min read
आज सुबह क्या है सोने-चांदी का भाव? जानें 18K, 22K और 24K के नए रेट

सोने और चांदी पर खरीदारी करने वालों के लिए आज के सोने-चांदी के रेट अच्छी खबर लेकर आए हैं। दोनों की ही कीमत में ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि जिस तरह शादी-व्याह का सीज़न पास आ रहा है, ऐसे में सोने-चांदी के भाव को जानना जरूरी हो जाता है जिससे आसानी से पता लगाया जा सकता है कि सोने-चांदी के भाव में क्या उतार-चढ़ाव आया है। सोने-चांदी के भाव अलग-अलग शहरों में अलग-अलग देखने को मिल सकते हैं।

साराफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी के रेट ने एक बार फिर निवेशकों और खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति के चलते घरेलू बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को आया है।

आज से पहले क्या थे रेट?

आज से पहले यानी 1 जून 2026 को सोने चांदी के भावों में गिरावट देखने को मिली थी। 24 कैरेट सोना करीब 1.57 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखाई रहा था। वही दूसरी ओर चांदी 1 जून 2026 का भाव 2.63 लाख से 2.80 लाख रुपए प्रति किलो बीच रहा। कहा जा रहा है कि वैश्विक बाजार और डॉलर की मजबूती का असर घरेलू सराफा बाजार पर दिखाई दिया।

अमेरिका और ईरान के बीच बदलते हालातों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में फिर एक बार तेजी देखने को मिल रही है, जिसके कारण सोने-सिल्वर के बीच का दबाव भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आज सुबह शुरुआत में सोना लगभग 15600 रुपए से 15900 रुपए प्रति ग्राम के बीच कारोबार करता नजर आया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 14300 रुपए से 14600 तक उछाल आया।

वही 18 कैरेट गोल्ड का रेट देखा जाए तो इसका दाम 12000 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि दिल्ली, मुंबई समेत कोलकाता, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी कीमतें इसी रेट में बनी हुई हैं। हालांकि मार्केट चार्ज के कारण सोने चांदी के रेट में मामूली फ़र्क देखने को मिल रहा है।

राज्य / शहर24K सोना (₹/ग्राम)22K सोना (₹/ग्राम)18K सोना (₹/ग्राम)चांदी (₹/किलो)
दिल्ली₹15,600 – ₹15,650₹14,300 – ₹14,350₹11,700 – ₹11,800₹2,90,000
महाराष्ट्र (मुंबई)₹15,600 – ₹15,700₹14,300 – ₹14,400₹11,800 के आसपास₹2,80,000 – ₹2,85,000
तमिलनाडु (चेन्नई)₹15,650 – ₹15,750₹14,400 – ₹14,500₹11,900 के आसपास₹2,80,000+
पश्चिम बंगाल (कोलकाता)₹15,600 – ₹15,700₹14,300 – ₹14,400₹11,800₹2,80,000
कर्नाटक (बेंगलुरु)₹15,600 – ₹15,650₹14,300 – ₹14,350₹11,800₹2,66,000 – ₹2,70,000
तेलंगाना (हैदराबाद)₹15,650 – ₹15,750₹14,400 – ₹14,500₹11,900₹2,80,000+
गुजरात (अहमदाबाद)₹15,600 – ₹15,700₹14,300 – ₹14,400₹11,800₹2,67,000
उत्तर प्रदेश (लखनऊ/आगरा)₹15,600 – ₹15,650₹14,300 – ₹14,350₹11,800₹2,66,000 – ₹2,67,000
पंजाब (अमृतसर)₹15,600 – ₹15,650₹14,300 – ₹14,350₹11,800₹2,66,000
पूर्वोत्तर (अगरतला आदि)₹15,650+₹14,400+₹11,900₹2,68,000

अगर चांदी के भावों पर जोर डाला जाए तो, इसमें भी तेजी से रुख देखने को मिला है। आज चांदी का रेट करीब 2.79 लाख से 2.80 लाख प्रति किलोग्राम के आस-पास बना हुआ है। कुछ बाजारों में इसकी कीमत 2.85 लाख रुपए के करीब भी देखने को मिली है। निवेशकों के अनुसार सोने-चांदी के भावों में आने वाले दिनों में और भी उतार-चढ़ाव आ सकता है जो कि सीधे वैश्विक परिस्थितियों से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: लुधियाना में दो नाबालिग लड़कियां लापता: बर्थडे की खरीदारी के लिए निकलीं थीं, पुलिस तलाश में जुटी

सोनें और चांदी के भावों को प्रभावित करने का कारण अभी अमेरिका की आर्थिक नीतियां, कच्चे तेल की कीमतें, और अंतरराष्ट्रीय तनाव जैसे मुद्दे लगातार बने रहते हैं। हालांकि हर जगह अलग-अलग रेट चलने का कारण राज्यों में लगने वाला टैक्स, परिवहन खर्च, और ज्वैलर्स का मार्केट चार्ज है। इसि के कारण सोने चांदी खरीदने वालों लोगों और निवेशकों को सोने चांदी के भावों का पता करना जरूरी होता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.