लुधियाना में दो नाबालिग लड़कियां लापता: बर्थडे की खरीदारी के लिए निकलीं थीं, पुलिस तलाश में जुटी

लुधियाना के जमालपुर जिले से हुई 2 लड़कियां गायब, लेने गई थी जन्मदिन का सामान, घंटों तक परिवार वालों ने किया इंतजार, ढूँढने की कोशिश हुई नाकाम, हारकर कराई थाने में रिपोर्ट।

Palak Gupta

31 मई 2026

1 min read

पंजाब में लुधियाना के जमालपुर जिले से दो नाबालिक बच्चियों के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। यह मामला केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी पकड़ रहा है।घरवालों के मुताबिक दोनों लड़कियाँ जन्मदिन के सामान की खरीदारी करने बाहर निकलीं थी। काफी समय बीतने के बाद वापस न आने के कारण परिवार वालों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

परिवार सदस्यों ने अपने स्थानीय मोहल्लेवालों को सूचित करके जांच शुरू करी, कई घंटे ढूँढने के बाद जब बच्चियाँ नहीं मिलीं तभी पास के जमालपुर थाने में रिपोर्ट लिखवाई और पूरी कहानी बताकर FIR दर्ज करवाई, पुलिस जांच में अभी भी जुटी है। पुलिस वालों ने इस मामले की जांच आसपास के लोगों से पूछताछ करने से शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच शुरू कर दी है, इसी के साथ आस-पास के इलाकों पर छापेमारी और छानबीन भी शुरू की जा रही है।

परिजनों का यह भी कहना है कि दोनों लड़कियों की मासूमियत का फायदा उठाकर कोई उन्हें बहला फुसलाकर ले गया है। जांच अभी भी जारी है लेकिन पुलिस के हाथों लड़कियों तक पहुँचने का कोई ठोस सबूत नहीं हाथ आया है। परिवार में से ज्योति देवी ने अपना बयान देते हुए बताया है कि उनकी 13 साल की बेटी आशिका कुमारी अपनी 16 साल की दोस्त खुशी कुमारी के साथ ताजपुर रोड पर जन्मदिन से जुड़ी कुछ जरूरी खरीदारी सामान लेने गई थी। परिजनों का कहना है कि बच्चियां ऐसे कभी भी बिना बताए बाहर नहीं जातीं और ऐसे में एक दम से उनका गायब होना परिवारवालों के लिए बेहद चिंता का विषय बन गया है।

अचानक गायब होने की खबर सुनकर बेडे वाले भी डर की वजह से और सतर्क हो गए हैं। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों को घटना के बारे में बताया तो रिश्तेदारों ने अपनी तरफ से जांच-पड़ताल शुरू करते हुए कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों लड़कियों को किडनैप करके छुपा रखा है। पुलिस वालों ने इस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गुमशुदा के मामले में पुलिसवालों ने उस अज्ञात दोषी के खिलाफ BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को देखते हुए पुलिस ने जिले में सुरक्षा बढ़ा दी है। उनका कहना है कि हमारे लिए जनता की सुरक्षा सबसे पहले है, जिले में आगे ऐसी घटना दोबारा न हो इसलिए कड़ी सुरक्षा का प्रबंध भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि मानव जांच से कोई परिणाम नहीं निकलता तो वे तकनीकी जांच का भी उपयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में 10% बढ़ोतरी, जून से बढ़कर आएगा बिल

सबको सूचित कर दिया गया कि मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत थाने में हाजिरी दें। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सतर्कता और सहयोग से ही इस मामले की तह तक पहुंचा जा सकता है। फिलहाल पुलिस की टीम लगातार जांच में जुटी है और उम्मीद कर रही है कि दोनों लड़कियाँ सुरक्षित अपने घर वालों से मिल लें। मामले की जांच अभी भी जारी है और पुलिस नियमित अंतराल पर लोगों की सुरक्षा के लिए निगरानी और इस स्थिति की समीक्षा कर रही है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.