Gold Silver Rate today(सोने चांदी का आज का ताजा भाव, Sone Chandi ka bhav aaj ka) Tuesday, 19 may 2026: काफी लंबे समय से ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सर्राफा बाजार पर भी पड़ने लगा है, यही काफी बड़ा कारण है सोने चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का। यही वजह है कि कल 18 मई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। कल चांदी करीब ₹ 2,71,226 प्रति किलो तक गिरी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 219 रुपए बढ़कर ₹1,59,620 प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछली बार यह करीब 1,59,401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यहां नीचे IBJA के अनुसार 24K, 22K, 18K कैरेट सोने के नए दाम देख सकते हैं।
Khabar Mirror के पाठकों को हम बता दें कि मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। करीब 110 डॉलर प्रति बैरल के नीचे ब्रेंट क्रूड 2 फ़ीसदी की नमी से नीचे आ गया। डॉलर इंडेक्स भी करीब 0.20% से ज्यादा नीचे गिरा।
पिछले दिन सोमवार को राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतें 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता 24K सोने की कीमत लगभग 1,62,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही।
आज का सोने का भाव – 24K, 22K और 18K रेट
| कैरेट | शुद्धता | कीमत |
|---|---|---|
| 24 कैरेट | 99.9% शुद्ध | ₹1,59,620 प्रति 10 ग्राम |
| 22 कैरेट | 91.67% शुद्ध | ₹1,46,000+ प्रति 10 ग्राम |
| 18 कैरेट | 75% शुद्ध | ₹1,19,000+ प्रति 10 ग्राम |
चांदी एक ऐसी धातु है जो सिर्फ निवेश या गिफ्ट तक सीमित नहीं, इसका उपयोग कई इंडस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक उपकरण बनाने में भी किया जाता है चांदी को बड़ी आसानी से खरीदा जा सकता है क्योंकि यह सोने के मुकाबले सस्ती होती है और निवेश या गिफ्ट देने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। लोग सोने के बाद चांदी को गिफ्ट देने के लिए काफी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करते हैं, और भारतीयों के लिए सोने चांदी की कीमत एक धातु से काफी बड़ी काफी लंबे वक्त से रही है। भारत में औरतें सोने और चांदी के आभूषण खरीदने के लिए काफी लंबे वक्त से प्रोत्साहित रही हैं।
प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
| शहर | 24K गोल्ड | 22K गोल्ड |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,62,800 | ₹1,46,153 |
| मुंबई | ₹1,59,710 | ₹1,46,401 |
| कोलकाता | ₹1,59,500 | ₹1,46,208 |
| चेन्नई | ₹1,60,180 | ₹1,46,832 |
| बेंगलुरु | ₹1,59,840 | ₹1,46,520 |
| हैदराबाद | ₹1,59,970 | ₹1,46,639 |
चांदी के काफी सस्ता होने की वजह से इसे निवेश के अच्छे विकल्प के साथ-साथ लोग सदियों त्योहार और खास शुभ अवसरों पर चांदी के सिक्के या गिफ्ट आइटम के रूप में देना पसंद करते हैं और इसे स्वीकारने में भी लोगों को काफी दिल से खुशी होती है। साथ ही साथ लोग घर में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजों और सजावटी सामानों में चांदी या स्टर्लिंग सिल्वर का इस्तेमाल करते हैं। एक खास बात ध्यान रखने वाली यह है कि पुराने या एंटीक चांदी के बर्तन या जो भी समान होते हैं, उनकी कीमत कई बार उनके वजन से भी काफी ज्यादा होती है।
चांदी का आज का भाव
| शहर | सिल्वर 999 फाइन (1 किलो) |
|---|---|
| दिल्ली | ₹2,73,270 |
| मुंबई | ₹2,73,740 |
| कोलकाता | ₹2,73,380 |
| चेन्नई | ₹2,74,530 |
| बेंगलुरु | ₹2,73,950 |
| हैदराबाद | ₹2,74,170 |
कई बार चांदी में सोने की तरह मिलावट या पॉलिशिंग या पेट का इस्तेमाल करके लोगों को बेवकूफ बनाना और फ्रॉड करने का काम भी कुछ लोग करते हैं, तो इससे बचने के लिए और चांदी की शुद्धता जांचने के लिए BIS(Bureau of Indian Standards) ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड द्वारा हॉलमार्क सिस्टम बनाया गया है। यह एक तरह का प्रमाण होता है, जिसे ग्राहक को पता चलता है कि चांदी सच में असली है या उसमें मिलावट है, यह क्वालिटी जांचने के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। हॉलमार्क (IS 2112:2014) सोने की वजह से खरीददार और बेचने वाले के बीच में भरोसा बना रहता है और इसकी वजह से चांदी की सही कीमत भी तय करने में काफी मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: 25 वर्षीय बहू के कमरे में घुसकर बहू संग जबरदस्ती की कोशिश में ससुर पर मामला दर्ज, जांच जारी
हालांकि अभी हॉलमार्किंग जरूरी नहीं है लेकिन आने वाले समय में इसका उपयोग अनिवार्य तौर पर किया जा सकता है। ग्राहक को खरीदते समय सावधानी रखना और सही तरह की जानकारी होना बहुत जरूरी है।
देश और दुनिया की खबर हो या फिर मनोरंजन या व्यापार की अपडेट, पढ़ें छोटी से लेकर बड़ी खबरें हिंदी में खबर मिरर (Khabar Mirror) पर। ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें खबर मिरर (Khabar Mirror) के साथ।
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ आर्टिकल केवल जानकारी के लिए लिखा गया है, हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वह किसी भी तरह के निवेश या खरीदारी का निर्णय लेने से पहले स्वयं जांच करें या प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करायें।










