सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज बहुत ज्यादा ही बढ़ता जा रहा है। लोग कुछ भी करने को तैयार है और कैसे भी हरकत करने के लिए तैयार है। चाहे फिर वह मेट्रो में डांस करना या चलती ट्रेन के ऊपर बैठ जाना। लोग व्यूज के लिए बहुत ज्यादा कुछ कर देते हैं। ठीक ऐसा ही केस एक गुजरात के वडोदरा के साइड हुआ है। जहां कुछ छात्रों ने रील और फोटोशूट के लिए पूरी सड़क जाम कर दी थी और ट्रैफिक तक डाइवर्ट करवा दिया था। यह वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल जा रहा है।
यह वीडियो लहरीपुरा गेट के पास एमजी रोड का है। वायरल वीडियो में दो लड़कियां रोड के बीच खड़ी होकर रील और फोटोशूट करवाती हुई नजर आ रही है। वही उनके साथ एक लड़का आने जाने वाले वाहनों को कह रहा था की दूसरी ओर से निकल जाओ। यह सब इसलिए किया जा रहा था ताकि रील बहुत अच्छे से बनाई जाए और कोई रुकावट ना आए। इस रोड से निकल रहे हुए लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कत और परेशानी का सामना करना पड़ा।
वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों ने काफी नेगेटिव कमेंट भी किया। कई लोगों ने बोला कि लाइक्स और व्यूज पाने के लिए सड़क तक ब्लॉक कर दी। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। जांच पड़ताल से पता लगा कि चारों युवक और युक्तियां महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं।
पुलिस ने चारों बच्चों को थाने पर बुलाकर उनसे पूछताछ की। और चारों बच्चों ने स्वीकार किया कि वह 24 जून को ही लहरीपुरा गेट के नीचे रील बना रहे थे। शूटिंग के दौरान उन्होंने खुद लोगों को दूसरी साइड से जाने के लिए कहा। चारों ही बच्चों ने अपनी गलती मानी और पुलिस के सामने लिखित माफी नाम दिया। उन्होंने कहा कि है गलती दोबारा नहीं होगी। स्टूडेंट ने यह भी अपील की की कोई भी व्यक्ति रील बनाने के लिए ट्रैफिक कानून का उल्लंघन नहीं करेगा।
और पढ़े: Iran-US News: ट्रंप बोले- बातचीत अच्छी रही, लेकिन ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे
पुलिस ने फिलहाल बच्चों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। और अगर भविष्य में ऐसी चीज दोबारा सामने आती है तो इन्हीं लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आज के समय में सोशल मीडिया में फेमस होने के लिए ऐसी चीज काफी ज्यादा बढ़ती ही जा रही है। लाइक्स और व्यूज पाने के लिए दूसरे को अनकंफरटेबल कर देते हैं। यहां तक की ट्रैफिक कानून का भी उल्लंघन करते हैं। यह कैसे युवाओं के लिए एक सिख है यह सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने के लिए कानून का उल्लंघन न करें।