NSE-BSE Holiday Alert: लगातार तीन दिन शेयर बाजार रहेगा बंद, जानें छुट्टी की वजह और अगली ट्रेडिंग की तारीख

Palak Gupta

25 जून 2026

यदि आप एक निवेशक है या फिर आपको स्टॉक्स में इन्वेस्ट करने में रुचि है तो आपको बता दें की लगातार 3 दिनों तक शेयर बाजार की छुट्टी रहने वाली है। शेयर बाजार के निवेशकों के लिए जून का यह आखिरी हफ्ता थोड़ा छोटा रहने वाला है। शुक्रवार को एक्सचेंज की छुट्टी होने के कारण निवेश शेयर बाजार बंद रहेगा और उसके अगले दिन यानि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है।

गुरुवार के कारोबार के बाद अब बाजार सीधा सोमवार को ही खुलता नजर आएगा यानि NSE और BSE की लगातार 3 दिन की रहेगी छुट्टी। कल यानि 26 जून 2026 को घरेलू शेयर बाजार में किसी भी प्रकार का व्यापार नहीं दिखेगा। कल शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर देश के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहेंगे।

अब सीधा 29 जून को बाजार खुलेगा इससे पहले यानि 28 जून को बकरीद और रविवार के मौके पर बंद रहेगा। यह छुट्टी इस बार की दूसरी छुट्टी मानी जा रही है। वहीं इस वर्ष यानि 2026 में शेयर बाजार में कुल 16 छुट्टियां एलान की गयी थी। जून ख़तम होने तक 9 छुट्टियां बीत चुकी है। मुहर्रम के बाद शेयर बाजार अब 6 और मौकों पर बंद रहेगा।

जून की इस अवसर शेयर बाजार छुट्टी के बाद अब अगली छुट्टी सीधा सितंबर के महीने में निवेशकों को देखने को मिलेगी। जुलाई और अगस्त के महीने में कोई ऐसी अवकाश की छुट्टी नहीं मिली है।

लगातार तीन दिन कब-कब रहेगा अवकाश?

तारीखदिनस्थिति
26 जून 2026शुक्रवारमुहर्रम की छुट्टी
27 जून 2026शनिवारसाप्ताहिक अवकाश
28 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश

अब आपके मन में यह भी सवाल खड़ा हो रहा होगा कि क्या MCX भी बंद रहेगा ? मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज कल यानि 26 जून को पूर्ण रूप से बंद नहीं रहेगा। MCX पर सुबह के 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगा लेकिन शाम 5:00 बजे से रात 11:55 तक ट्रेडिंग की सुविधा चलती रहेंगी।


यह भी पढ़ें: गुजरात में बनेगा अत्याधुनिक डेटा सेंटर, मुकेश अंबानी और Meta की नई पहल

निवेशकों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह छुट्टी?

शेयर बाजार लगातार तीन दिनों तक बंद होने के कारण ओपनिंग अब सोमवार को देखने को मिलेगी, यदि इस दौरान वैश्विक बाजारों में कोई बड़ा बदलाव दिखाई देता है तो उसका सीधा असर भारतीय बाजार के खुलने पर नजर आएगा। कई विशेषज्ञों का मानना है कि वीकेंड से पहले कुछ निवेश अपने शॉर्ट टर्म सौदे को बटोर लेते है। वही कुछ निवेशक सेफ प्ले करके अपनी पोजीशन सेट करते है।

अगर आप शेयर बाजार में सक्रिय निवेशक या ट्रेडर हैं, तो ध्यान रखें कि 26 जून (शुक्रवार) को मुहर्रम के कारण NSE और BSE बंद रहेंगे। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से बाजार लगातार तीन दिन बंद रहेगा। ऐसे में किसी भी निवेश या ट्रेडिंग फैसले से पहले अपनी रणनीति तैयार कर लेना बेहतर रहेगा।