कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, भक्ति में डूबे नजर आए

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए। दोनों का भक्ति में डूबा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आया।

Sumit Shukla

26 अक्टूबर 2026

1 min read
Virat Kohli and Anushka Sharma attending a devotional kirtan gathering inspired by Krishna Das Kirtan in Mumbai.

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचकर अपनी सादगी और भक्ति से लोगों का दिल जीत लिया।

25 अक्टूबर रविवार को मुंबई में मशहूर भजन गायक कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम के कुछ वीडियो और फुटेज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

भक्ति के रंग में रंगे विराट और अनुष्का

मुंबई में कृष्ण दास के लाइव कीर्तन कार्यक्रम में विराट और अनुष्का एक साथ बैठे नजर आए और बड़े ध्यान से भजन सुनते और उसका आनंद लेते हुए दिखाई दिए।

कार्यक्रम में बैठे बाकी लोगों के साथ विराट और अनुष्का भी भगवान का जाप करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ फोटो और वीडियो भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है कई लोगों ने कपल की सादगी की और आध्यात्मिक जीवन में उनकी रुचि की काफी तारीफ की। भगवान के प्रति उनकी इतनी श्रद्धा को देखकर लोग उन पर काफी प्यार लुटा रहे हैं।

कौन है भजन गायक कृष्ण दास

कृष्ण दास जी अमेरिका के प्रसिद्ध संगीत गायक हैं वह इस समय भारतीय दौरे पर आए हुए हैं उन्हें भारतीय भजन और कीर्तन से अत्यधिक लगाव है वह भारतीय भजन को दुनिया के अलग-अलग देश में लोकप्रिय बनाने के लिए जाने जाते हैं उनका कार्यक्रम जहां भी होता है वहां पर बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

मुंबई में आयोजित यह कार्यक्रम उनके भारत दौरे का एक हिस्सा है कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय संगीत के कई लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए जिनका लोगों ने आनंद लिया और इसी कार्यक्रम में विराट और अनुष्का भी शामिल हुए नजर आए।

पहले से ही धार्मिक कार्यक्रमों में नजर आते थे कपल

अनुष्का और विराट दोनों ही अपने-अपने करियर में माहिर सेलिब्रिटी है। यह पहली बार नहीं है कि वह किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं बल्कि उन्हें पहले भी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हुए देखा गया है कुछ समय पहले विराट और अनुष्का वृंदावन में धर्म गुरु प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में नजर आए थे। जुलाई 2026 में लंदन में आयोजित कृष्ण दास जी के कीर्तन में भी विराट और अनुष्का शामिल हुए थे।

कुछ वर्षों से लाइम लाइट से दूरी बनाते नजर आए अनुष्का और विराट

पिछले कुछ वर्षों से पब्लिक लाइमलाइट से कपल ने दूरी बना रखी है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी निजी जिंदगी, खास तौर पर अपने बच्चों को सोशल मीडिया की नजरों से दूर रखने की कोशिश करते हैं। कुछ समय पहले विराट और अनुष्का दोनों के लंदन शिफ्ट होने की खबर आई थी।

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ की रिलीज से पहले ही धूम! एडवांस बुकिंग में ₹10 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, महंगे हुए टिकट

वे अपने दोनों बच्चों, बेटी वामिका और बेटे अकाय, के पालन-पोषण में व्यस्त हैं। कभी-कभी कपल अपने निजी पलों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं और कई सारे धार्मिक कार्यक्रमों धार्मिक स्थलों पर भी नजर आते हैं तो यह कहना बिल्कुल सही नहीं होगा कि वे अपनी निजी जिंदगी को पूरी तरह से सोशल मीडिया से दूर रखते हैं बल्कि वह अपनी निजी जिंदगी के कुछ पल खुद के पास ही समेट कर रखना चाहते हैं।

Sumit Shukla
लेखक परिचय
Sumit Shukla

लेखक का परिचय जल्द उपलब्ध होगा।

Leave a Comment