कम उतार-चढ़ाव में बेहतर रिटर्न का दावा, 31 अगस्त तक खुला रहेगा ये नया NFO

Nippon India ने बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच एक नया Fund of Fund लॉन्च किया है, जिसमें निवेश की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। यह स्कीम Arbitrage Funds, Active और Passive Debt Funds के मिश्रण के जरिए अपेक्षाकृत कम उतार-चढ़ाव के साथ रिटर्न देने की रणनीति पर काम करेगी।

Palak Gupta

19 अगस्त 2026

1 min read
कम उतार-चढ़ाव में बेहतर रिटर्न का दावा, 31 अगस्त तक खुला रहेगा ये नया NFO

बाजार में आ रहे लगातार उतार चढ़ाव से कई निवेशक अक्सर परेशान रहते हैं। इस समय कई निवेशक एक सुरक्षित विकल्प ढूंढने की कोशिश करते है जहां पैसा पूरी तरह इक्विटी मार्केट की तेजी-मंदी पर निर्भर न रहे। निवेशकों की चिंताओं को दूर करने के लिए निप्पॉन इंडिया ने एक ऐसा ही फंड लॉन्च किया जिसमें 31 अगस्त तक निवेश का मौका है।

बता दें कि निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने लगातार हो रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए निवेश के लिए एक नया फंड ऑफर (NFO) पेश किया है। ‘निप्पॉन इंडिया इनकम प्लस आर्बिट्राज ओम्नी फंड ऑफ फंड’ कम उतार-चढ़ाव और बेहतर टैक्स-एफ़िशिएंसी के साथ बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न देता है। यह NFO सब्सक्रिप्शन के लिए 17 अगस्त से 31 अगस्त, 2026 तक खुला रहेगा।

यह भी पढ़ें: Direct Tax Collection में 23% का उछाल, सरकार के खजाने में आए ₹8.11 लाख करोड़

निवेश की क्या है प्रक्रिया ?

‘निप्पॉन इंडिया इनकम प्लस आर्बिट्राज ओम्नी फंड ऑफ फंड’ अपने लगभग पूरे फंड (95% से 100%) का निवेश आर्बिट्राज म्यूचुअल फंड, एक्टिव और पैसिव डेट म्यूचुअल फंड के कॉम्बिनेशन में करेगा और ज्यादा से ज्यादा 5% हिस्सा डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस नए फंड के जरिये कम से कम 35% निवेश किया जाएगा। यहां तक कि पैसिव डेट फंड और मनी मार्केट में निवेश हर समय 65% से कम रहेगा।

निवेश प्रक्रियाNippon India की रणनीति
Arbitrage Fundsकम से कम 35% निवेश Arbitrage Funds में किया जाएगा
Active Debt Fundsबाजार की परिस्थितियों के अनुसार Active Debt Funds में निवेश
Passive Debt Fundsतय इंडेक्स/रणनीति के आधार पर Passive Debt Funds में निवेश
कुल निवेशकरीब 95–100% राशि Arbitrage, Active Debt और Passive Debt Funds में
अन्य साधनअधिकतम 5% राशि Debt और Money Market Instruments में
निवेश का उद्देश्यकम उतार-चढ़ाव के साथ Risk-adjusted returns हासिल करने की कोशिश
NFO की अवधि17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक
रिटर्न की गारंटीनहीं, क्योंकि यह म्यूचुअल फंड निवेश है और बाजार जोखिम के अधीन है

यह भी पढ़ें: FMCG कंपनियों से विदेशी निवेशकों का मोहभंग, 12 महीने में निकाले 5.25 अरब डॉलर

निप्पॉन इंडिया इनकम प्लस आर्बिट्राज ओम्नी फंड ऑफ फंड की यह नई रणनीति निवेशकों के लिए फायदेमंद निवेश लेके आती है। जैसे की यह फंड 65 प्रतिशत से कम निवेश करता है, इसलिए इसकी बनावट उन निवेशकों के लिए भी इसे टैक्स-एफिशिएंट बनाती है जिनका निवेश का समय कम से कम दो साल का है। टैक्स के फायदे के अलावा ‘निप्पॉन इंडिया इनकम प्लस आर्बिट्रेज ओम्नी फंड ऑफ फंड्स’ शुद्ध डेट और आर्बिट्रेज फंड्स की तुलना में कई अन्य फायदे भी देता है।

यह भी पढ़ें: होर्मुज विवाद से भारत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पेट्रोल-डीजल से रुपये तक पड़ेगा असर

निवेश से पहले इन बातों पर जरूर दें ध्यान

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि NFO में ₹10 का शुरुआती NAV होने का मतलब यह नहीं है कि फंड सस्ता है। कम NAV को देखकर ही निवेश का फैसला करना सही नहीं माना जाता। निवेश करने से पहले यह देखना जरूरी है कि फंड का उद्देश्य क्या है, पैसा किन एसेट्स या दूसरी म्यूचुअल फंड स्कीमों में लगाया जाएगा और इसमें कितना जोखिम जुड़ा हुआ है।

इसके साथ ही एक्सपेंस रेश्यो, एग्जिट लोड और टैक्स से जुड़े नियम भी जरूर जांच लें। निवेशक को यह भी समझना चाहिए कि फंड किन-किन स्कीम्स में पैसा लगाएगा और उनका प्रदर्शन किस तरह का रहा है। सबसे अहम बात यह है कि फंड की रणनीति आपके निवेश लक्ष्य, जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश की अवधि से मेल खाती है या नहीं।

निप्पॉन इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फंड से जुड़े स्कीम इनफार्मेशन डॉक्यूमेंट (SID), जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हैं। निवेश करने से पहले इन दस्तावेजों को पढ़ना और जरूरत पड़ने पर किसी योग्य एक्सपर्ट्स से सलाह लेना बेहतर रहेगा। निप्पॉन इंडिया खुद भी स्पष्ट करता है कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं और निवेश से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.