28 साल की नौकरी पर लालच पड़ा भारी, बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में अंतिम दिन लगा दाग

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में 28 साल सेवा देने वाले पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को चढ़ावे की रकम और गहनों में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में वे चढ़ावे की नकदी और गहने जेब में रखते हुए दिखे, जबकि वे खुद चढ़ावा गणना विभाग के प्रभारी थे। पुलिस छापे में उनके घर से केसर के पांच डिब्बे और विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। इस घटना से मंदिर समिति के बाकी ईमानदार कर्मचारियों में भी निराशा है और सख्त कार्रवाई की मांग उठी है।

Shakshi Chauhan

18 जुलाई 2026

1 min read
28 साल की नौकरी पर लालच पड़ा भारी, बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में अंतिम दिन लगा दाग

बदरीनाथ-केदारनाथ मदिर समिति यानी बीकेटीस में 28 साल तक ईमानदारी से सेवा देने वाले पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान के लिए नौकरी का आखिरी दिन जिंदगी का सबसे बड़ा धब्बा बन गया। पुलिस ने उन्हें बदरीनाथ धम में चढ़ावे की रकम और गहनों में गड़बड़ी करने के आरोप में गिरफ्तर कर लिया है। चौहान 30 जून को ही सेवानिवत्त हुए थे।

पूरा मामला उस समय सामने आया जब पुलिस ने थाली भेंट यानी चढ़ावे की गिनती से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच की। 22, 25 और 29 जून की रिकॉर्डिंग देखने पर पता चला कि राजेंद्र चौहान चढ़ावे में आई नकदी और गहने अपनी जेब में रखते हुए दिख रहे थे। खास बात यह है कि उस समय चौहान सिर्फ मंदिर अधिकारी ही नहीं, बल्कि चढ़ावे की गिनती करने वाले विभाग के प्रभारी भी थे। इतने बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की ऐसी हरकत सामने आने से हर कोई हैरान रह गया।

Yatra
Amarnath Images: wikimedia

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ मंदिर समिति में काम करने वाले बाकी कर्मचारी भी निराश हैं। उनका कहना है कि समिति में काम करने वाले ज्यादातर लोग पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। कई कर्मचारी तो बुजुर्ग और असहाय श्रद्धालुओं का हाथ पकड़कर उन्हें भगवान के दर्शन तक कराते हैं। कर्मचारियों का मानना है कि कुछ लोगों की गलती की वजह से पूरी मंदिर समिति की छवि खराब हो गई है। उनकी मांग है कि दोषी चाहे जो भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं का भरोसा बना रहे और मंदिर की गरिमा बनी रहे।

यह भी पढ़ें: होली से पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए डबल खुशखबरी, सिलेंडर भी फ्री और सफर भी मुफ्त

गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम राजेंद्र चौहान के उस घर पर छापा मारा, जो उन्हें बीकेटीसी की तरफ से रहने के लिए दिया गया था। यह घर साकेत टैक्सी स्टैंड के पास स्थित है। जांच में उनके घर से केसर के पांच डिब्बे और कुछ विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: बलूच हमले में 45 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, देशभर में हाई अलर्ट

बता दें कि बदरीनाथ मंदिर में केसर का इस्तेमाल पूजा और भोग बनाने में रोज होता है। भगवान बदरीनाथ को हर दिन केसर मिला जल चढ़ाया जाता है और उनकी मूर्ति पर लगाए जाने वाले चंदन के लेप में भी केसर डाला जाता है। दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को केसर भोग भी दिया जाता है। बाजार में एक किलो केसर की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है, इसलिए घर से मिले केसर के डिब्बे भी जांच का एक अहम हिस्सा बन गए हैं।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way