फिलहाल में ही आलिया भट्ट की अल्फा मूवी रिलीज हुई है। इस मूवी में आलिया भट्ट और शर्वरी लीड एक्टर्स है। अल्फा ने सिनेमा घरों में अच्छी शुरुआत की है। यह फिल्म यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित फिल्म है। इसलिए दर्शकों के बीच में बहुत ज्यादा इंटरेस्टिंग है। अक्सर हिंदी सिनेमा में यह देखा गया है कि हमेशा लीड रोल मेल एक्टर को ही दिया जाता है लेकिन इस बार फीमेल एक्टर को लीड रोल दिया गया है।
अल्फा मूवी ने अच्छी कमाई की है लेकिन यह शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर 3 जैसी बड़ी फिल्मों की शुरुआत मैच नहीं कर पाई। रिपोर्टर्स के अनुसार अल्फिन फर्स्ट डे में लगभग 9 से 9.5 करोड़ तक रुपए कमा लिए है। दूसरे दिन करीब 11.25 करोड रुपए और तीसरे दिन लगभग 13.25 करोड रुपए अल्फा मूवी अभी तक कमा चुकी है।
फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 34 करोड रुपए तक पहुंच पाया है। तीसरे दिन यानी रविवार को मूवी की कमाई में बढ़ोतरी दिखाई गई है। जिससे यह साफ होता है की फिल्म धीरे-धीरे ही पैसा कमा रही है और आगे और भी ज्यादा कमाने का रिकॉर्ड बना सकती है। 34 करोड रुपए की शुरुआत किसी भी फिल्म के लिए खराब नहीं माना जाता लेकिन जब इसकी तुलना यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्मों से करी जाए तो थोड़ा अलग नजर आता है।
पठान ने रिलीज के पहले दिन ही 166 करोड़ों रुपए कमा लिए थे और टाइगर 3 ने लगभग 148 करोड रुपए का रिकॉर्ड सेट किया था। वहीं दूसरी और अगर वार 2 की बात करें तो उसने भी शुरुआती दिनों में 140 करोड रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। अगर हम इन मूवीस का कंपैरिजन करें तो अल्फा मूवी थोड़ा पीछे दिखाई देती है।
यह भी पढ़े: OTT पर जरूर देखें ये 5 दमदार वेब सीरीज, आखिरी वाली को मिली 9.5 IMDb रेटिंग
फिल्म में काफी सारे अच्छे सीन है और आलिया भट्ट शर्वरी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर और अन्य कलाकार भी काफी अच्छा किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन शिव रवेल ने किया है। और हिंदी सिनेमा में यह पहली बार है कि स्पाई यूनिवर्स की कहानी दो महिला के इर्द-गिर्द घूमती है।
कई लोगों ने आलिया भट्ट और शर्वरी की एक्टिंग की बहुत ज्यादा तारीफ की है लोगों को दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी लगी है। इन दोनों का एक्शन सीक्वेंस भी काफी लोगों को पसंद आया है वहीं दूसरी और लोगों का मानना है की फिल्म की कहानी और स्क्रीन पर इतनी मजबूत नहीं है जितनी उम्मीद की जा रही थी।
और पढ़े: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों के मामले में केंद्र सख्त, Meta को भेजा नोटिस
यही वजह मानी जा रही है की फिल्म की शुरुआती है दोनों में कमाई इतनी कम क्यों है बाकी स्पाई यूनिवर्स के कंपैरिजन में। हालांकि फिल्म के लिए राहत की बात यह है कि पहले दिन के मुकाबले दूसरे और तीसरे दिन में कमाई बड़ी ही है। संकेत मिलता है कि दर्शकों के बीच यह फिल्म रुचि और उत्साह बनाए रखी हुई है। यदि वीक डेज में भी फिल्म अच्छी कमाई करती है तो इसका कल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहतर हो सकता है।
विदेशी बाजार में भी फिल्म का ठीक-ठाक परफॉर्मेंस था। रिपोर्टर्स के मुताबिक भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी है वर्ल्ड वाइड कलेक्शन अभी तक 50 करोड रुपए के पार पहुंच गया है। कुल मिलाकर अल्फा ने अपने पहले वीकेंड मैं ठीक-ठाक कमाई जरूर की है लेकिन यह पठान और टाइगर जैसी मूवीस को पीछे नहीं छोड़ पाए और ना ही वहां तक पहुंच पाई। अभी सबकी नजर इसी बात पर रहेगी की फिल्म आने वाले दिनों में कैसा परफॉर्म करती है।